शिवपुरी : आर्ट ऑफ लिविंग बेंगलुरु में 05 से 08 जनवरी 2026 तक आनंद शिविर के लिए शासकीय सेवक कराएं पंजीयन।

Goonjta Bharat
0

आर्ट ऑफ लिविंग बेंगलुरु में 05 से 08 जनवरी 2026 तक

आनंद शिविर के लिए शासकीय सेवक कराएं पंजीयन

शिवपुरी:  आर्ट ऑफ लिविंग, बेंगलुरु में 05 से 08 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले आनंद शिविर प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंजीयन प्रारंभ है। विस्तृत निर्देश अथवा जानकारी का अवलोकन इस संस्थान की वेबसाइट www.anandsansthanmp.in पर किया जा सकता है। राज्य आनंद संस्थान के माध्यम से शासकीय प्रतिभागी पूरे कार्यकाल में किसी एक आनंद शिविर में भागीदारी कर सकते है।

उक्त प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होने वाले शासकीय प्रतिभागियों के लिये निर्धारित प्रशिक्षण शुल्क राशि 18 हजार रूपए प्रति प्रतिभागी तथा प्रतिभागी के साथ जा रहे अशासकीय सेवारत स्पाउस के लिए 7 हजार पांच सौ रूपए प्रति प्रतिभागी शुल्क राज्य आनंद संस्थान द्वारा वहन किया जायेगा। प्रतिभागियों को केवल अपना पंजीयन शुल्क पांच सौ रूपए वहन करना है। शासकीय प्रतिभागियों के यात्रा व्यय का भुगतान उनके पद की पात्रता अनुसार उनके मूल विभाग द्वारा किया जायेगा। प्रतिभागिता करने के इच्छुक अधिकारी एवं कर्मचारी को स्व घोषणा-पत्र एवं अपने रिपोर्टिंग अधिकारी से लिखित अनुमति (निर्धारित प्रपत्र में) लेकर अपना पंजीयन संस्थान की वेबसाइट पर करना होगा। आर्ट ऑफ लीविंग, बैंगलुरू में आयोजित होने वाले आनंद शिविर में सम्मिलित होने के लिए आपके अधीनस्थ विभाग/कार्यालय के इच्छुक शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पंजीयन कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)