हैप्पी क्लब शिवपुरी के द्वारा रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 28 दिसम्बर को।

Goonjta Bharat
0

 हैप्पी क्लब शिवपुरी के द्वारा रैकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 28 दिसम्बर को।

शिवपुरी-बैडमिंटन के खेल को बढ़ावा देते हुए प्रतिभागियों की प्रतिभा निखारने के लिए हैप्पी क्लब शिवपुरी के द्वाररा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 28 दिसम्बर 2025 की शिवपुरी रेन्किक बैटमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहा है, यह टूर्नामेंट सम्भाग स्तर का टूर्नामेंट रहेगा। बैडमिंटन के सभी खिलाडिय़ों से अलग-अलग वर्गों में प्रतियोगिता में पंजीयन कराकर भाग लेने का आह्वान हैप्पील क्लब शिवपुरी के द्वारा की गई है। 

 हैप्पी क्लब शिपुरी के प्रवक्ता टानू राजोरिया ने बताया कि बैडमिंटन के खेल को बढ़ावा देते हुए क्लब के द्वारा विगत 10 वर्षों से शिवपुरी में बैटमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है और इस टूर्नामेंट से नई प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है, इसी क्रम में एक बार फिर से हैप्पील क्लब श्विपुरी के द्वारा आगामी टूर्नामेंट 28 दिसम्बर रविवार को स्थानीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में सुबह 8 बजे से किया जा रहा है जिसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए क्रमश: वर्ग निर्धारित किए गए है इनमें प्रतिभागी डबल्स ओपन सम्भाग स्तर, सिंगल्स ओपन सम्भाग स्तर एवं 27 वर्ष से अधिक के समस्त खिलाड़ी (डबल्स केवल) के रूप में इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगें। हैप्पी क्लब राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं कोच शामिल हैं, जहां हैप्पी क्लब के 20 सदस्यों में अनुभव और जोश दोनो का ही समागम रहा है और इसी समागम के चलते लगातार बैडमिंटन के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने का कार्य विभिन्न टूर्नामेंटों के माध्यम से किया जाता है। हैप्पी क्लब के अध्यक्ष अंचल गुप्ता ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी बैडमिंटन खिलाडिय़ों से आह्वान किया है कि वह प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी निर्धारित वर्ग में पंजीयन कराकर प्रतियोगिता में शामिल होते हुए प्रतिभा का प्रदर्शन करें और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियो को नगद एवं प्रशस्ति पत्र व अन्य प्रकार से पुरूस्कृत किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)