69वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग में शिवपुरी के कोच सुखवीर कुशवाह उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित।

Goonjta Bharat
0

 


69वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग में शिवपुरी के कोच सुखवीर कुशवाह उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित।

शिवपुरी। खेल जगत में शिवपुरी को एक और गौरवपूर्ण पहचान मिली है। 69वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिवपुरी के प्रतिभाशाली कोच सुखवीर कुशवाह को उनके उत्कृष्ट प्रशिक्षण, अनुशासन और समर्पित सेवाओं के लिए प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें प्रतियोगिता में ऑफिशियल कोच के रूप में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए दिया गया। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 25 से 30 दिसंबर 2025 तक आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के 1103 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। 

कोच सुखवीर कुशवाह का चयन भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ऑफिशियल कोच के रूप में किया गया था। पूरे आयोजन के दौरान उन्होंने खिलाडिय़ों के समन्वय, तकनीकी मार्गदर्शन और अनुशासनात्मक जिम्मेदारियों का ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन किया, जिसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर की गई। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मुन्नालाल गोयल पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा, अध्यक्ष अरविंद सिंह संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ग्वालियर एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में उन्हें सम्मानित किया गया। मंच से उनके योगदान को खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बताया गया। 

वर्तमान में हॉलीवुड्स इंटरनेशनल स्कूल शिवपुरी में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में पदस्थ कोच सुखवीर कुशवाह के सम्मानित होने पर पूरे शिवपुरी जिले में खुशी की लहर है। स्कूल प्रबंधन, खेल प्रेमियों एवं अभिभावकों ने उन्हें बधाइयां देते हुए इसे शिवपुरी के खेल इतिहास की बड़ी उपलब्धि बताया है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)