बदरवास /शिवपुरी : पत्नी के साथ क्रूरता करने वाले पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Goonjta Bharat
0

 


पत्नी के साथ क्रूरता करने वाले पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दिनांक 11.12.25 को थाने के पीछे बदरवास में एक व्यक्ति उत्तपात मचा रहा था जिससे आम जनता को परेशानी हो रही थी जाकर देखा तो एक व्यक्ति अपनी पत्नी व मां के साथ झगडा कर रहा था जिससे जाने आने वालो को परेशानी हो रही थी एवं लोगो की भीड इकठा हो गयी थी मौके पर उक्त व्यक्ति को काफी समझाया व जनता के लोगो द्वारा भी काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माना बल्कि और अधिक उत्तेजित होकर मरने मारने पर उतारू हो गया किसी गम्भीर घटना को रोकने के लिए गिरफ्तारी के सिवाय कोई अन्य उपाय ना होने से जगदीश पुत्र लीथरू जाटव उम्र 30 साल निवासी थाने के पीछे बदरवास को समक्ष पंचान धारा 170 बीएनएसएस में विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ इस्तगासा क्र. 79/25 धारा 170,126,135 (3) बीएनएसएस का कायम किया जाकर आरोपी को जेल भेजा ।

उपरोक्त प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी कोलारस श्री संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, उनि नोवेल खेस सउनि राकेश शिवहरे आर सदन आर चालक दीनू रघुवंसी की मुख्य भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)