शिवपुरी जिला पिकल बाल एसोसिएशन का हुआ गठन।

Goonjta Bharat
0

 


शिवपुरी जिला पिकल बाल एसोसिएशन का हुआ गठन।

जिले में खेल गतिविधियों का जैसे-जैसे ग्राफ बढ़ता जा रहा है वैसे ही उसे कड़ी में एक कड़ी और जुड़ी है ।

जिसमें टेनिस, बैडमिंटन और पिंग-पोंग का मिश्रण है। यह खेल बैडमिंटन के आकार के कोर्ट पर कम ऊंचाई वाले नेट के साथ खेला जाता हैं, जिसमें पैडल और छिद्रित प्लास्टिक की गेंद का उपयोग किया जाता हैं। इसमें किचन (नॉन-वॉली ज़ोन) और अंडरहैंड सर्व जैसे अनूठे नियम है, जो इसकी सुलभता, सामुदायिक भावना और तीव्र वैश्विक विकास पर जोर देते हे


जिला शिवपुरी : कार्यकारिणी समिति

मुख्य संरक्षक कलेक्टर रविंद्र सिंह चौधरी जिन्होंने शिवपुरी क्लब में पहले एक्रेलिक पिकल बॉल कोर्ट की नींव रखी।

 संरक्षक श्रीमती गीता दीवान, अध्यक्ष अभिजीत सेंगर, उपाध्यक्ष अर्जुन साहू, सचिव निखिल चौकसे, सह सचिव अमन चौधरी, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र रसानिया की सर्वसम्मति से बैठक में गठन किया गया एवं समिति के सदस्य के रूप में माधवी राठौर,आर्यन अवस्थी, देवस्व मिश्रा ,अविनाश सक्सेना रहेंगे।

कार्यकारिणी सदस्यों को मध्य प्रदेश पिकल बॉल संघ के सभी सदस्यों ने एवं शिवपुरी के सभी खेल प्रेमी बंधु एवं वरिष्ठ नागरिकों ने सभी सदस्यों को बधाइयां एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कि हैं

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)