शिवपुरी : ब्राह्मण समाज में उबाल: आईएएस संतोष वर्मा की अभद्र टिप्पणी पर फूटा आक्रोश, कल विशाल प्रदर्शन का आह्वान।

Goonjta Bharat
0

 


ब्राह्मण समाज में उबाल: आईएएस संतोष वर्मा की अभद्र टिप्पणी पर फूटा आक्रोश, कल विशाल प्रदर्शन का आह्वान।

शिवपुरी। ब्राह्मण समाज की प्रतिष्ठा और समाज की बेटियों की मर्यादा को ठेस पहुँचाने वाली कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज सर्व ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी समाजजन एकजुट होकर एक स्वर में यह मांग उठाई कि संवैधानिक पद पर आसीन रहते हुए आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।

सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि— “जब संवैधानिक दायित्व निभाने वाला एक उच्च अधिकारी ही ब्राह्मण समाज की बेटियों के प्रति "अपने लड़के से संबंध बनाने" जैसी निकृष्ट मानसिकता रखता है, तो वह किसी भी सरकारी पद पर रहने योग्य नहीं है। ऐसे अधिकारी पर शासन को तुरंत सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”

समाज में भारी आक्रोश

बैठक में बताया गया कि इस घटना से ब्राह्मण समाज ही नहीं, बल्कि सर्व समाज में भी भारी रोष व्याप्त है। इसी के चलते कल दोपहर 12:00 बजे माधव चौक चौराहा, पुराना बस स्टैंड पर सर्व समाज के हजारों लोग एकत्रित होकर शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावी प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे।

 उपस्थित समाजजन एवं प्रमुख मांगें

आज आयोजित सभा में सर्व समाज के अनेक पदाधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—

करणी सेना जिला अध्यक्ष अतुल जी, ब्राह्मण समाज से भरत शर्मा, महेश शर्मा, राजेंद्र दुबे (खजूर), अशोक शर्मा कूंडा जागीर, संजीव बिलगईया, रोहतास नायक, केदारनाथ जैमिनी, रामप्रकाश टोरिया, महेंद्र उपाध्याय, किशोर जैमिनी, राज कटारे, ओमप्रकाश शर्मा (जोली), डॉ. बी.के. शर्मा, अजय त्रिपाठी, हरिहर शर्मा, अशोक पालीवाल, राजू पुजारी नोहरी, शिवकुमार चौबे नोहरी, रामवीर शर्मा, नरेंद्र डिगर्रा, द्वारिका पाराशर, सूरज अवस्थी, मनोज मंत्री, अशोक शर्मा, गोपाल गॉड एवं अन्य पदाधिकारी।


सभी उपस्थित समाजबंधुओं ने प्रशासन से मांग की—

आईएएस संतोष वर्मा का सामाजिक रूप से बहिष्कार किया जाए

उसे किसी भी संवैधानिक पद पर रहने का अधिकार नहीं दिया जाए

शासन द्वारा उस पर कठोरतम कार्रवाई की जाए

समाजजनों ने चेतावनी भी दी कि यदि शासन ने इस प्रकरण में त्वरित और कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो सभी समाजजन मिलकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

 कल होगा शक्ति प्रदर्शन

कल होने वाला यह विरोध-प्रदर्शन शिवपुरी में बड़ा जनसमूह जुटाने वाला साबित हो सकता है। समाज का कहना है कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि समाज की बेटियों की सम्मान-रक्षा का है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)