विश्व एड्स दिवस 1 दिसंबर 2025 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेशानुसार एवं सिविल सर्जन की अध्यक्षता में लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना संकल्प समाज सेवी संस्था संचालक संदेश बंसल निर्देशानुसार टीम आइटीबीपी केंपस शिवपुरी पहुंची।
यहां पर पुलिस महानिरीक्षक रोशन लाल ठाकुर साहब की अध्यक्षता में एवं सिविल सर्जन की मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जहां पर सिविल सर्जन ने एचआईवी एड्स पर सभी उपस्थित सैनिकों को जानकारी दी इसके बाद आईसीटीसी काउंसलर सादिक खान ने भी पीपीसीटीसी पर उपस्थित सैनिकों को एवं महिला सैनिकों को बताया परियोजना प्रबंधक जगन्नाथ कुशवाह के द्वारा 1097 हेल्प लाइन नंबर के बारे में जानकारी दी।
इसके बाद टीम ictc पहुंची जहां पर आईसीटीसी ART विहान ssk वा ANM ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं वा आशा सहयोगिनियों के सहयोग से एक रैली का आयोजन किया गया।
रैली जिला अस्पताल से होते हुए गुरुद्वारा चौराहा,माधव चौक, अस्पताल चौराहा होते हुए कलेक्टर ऑफ़िस पर रैली का समापन किया।
इसके बाद टीम एस ए एफ मुख्यालय शिवपुरी पहुंची यहां पर उपस्थित सारे फोर्स को एचआईवी एड्स के बारे में विधिवत जानकारी आईसीटीसी काउंसलर सादिक खान द्वारा दी गई तथा TI टीम द्वारा प्रचार प्रसार सामग्री वाटी।
इसके बाद टीम कार्यालय पर पहुंची जहां पर रेड क्रॉस का सिम्बोल बना कर एवं मोमबत्ती जला कर एचआईवी एड्स के कारण जान गवाने वाले लोगों श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं HIV/AIDS के प्रति आमजन में जागरूकता का प्रचार प्रसार किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आईसीटीसी काउंसलर सादिक खान जी व टी आई से M&E अंकिता दीक्षित काउंसलर सुनीता कुशवाह ORW संदीप , दीपक ,दामिनी ,योगेश ,सोना खान एवं पियर एजुकेटर का सहयोग रहा।













