शिवपुरी : तथागत फाउंडेशन के निःशुल्क कैंसर रोग निदान शिविर में 186 लोगों का हुआ परीक्षण। पूर्व विधायक स्व रामसिंह दादा की स्मृति में आयोजित वृहद निःशुल्क कैंसर शिविर।

Goonjta Bharat
0

 


तथागत फाउंडेशन के निःशुल्क कैंसर रोग निदान शिविर में 186 लोगों का हुआ परीक्षण।

पूर्व विधायक स्व रामसिंह दादा की स्मृति में आयोजित वृहद निःशुल्क कैंसर शिविर।

शिवपुरी। समाजसेवी संस्था तथागत फाउंडेशन के द्वारा रविवार को कोलारस विधानसभा क्षेत्र के खतौरा ग्राम में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता स्व रामसिंह दादा की स्मृति में गायत्री शक्तिपीठ परिसर में वृहद निःशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें 186 लोगों ने परीक्षण कराया और शिविर का लाभ प्राप्त किया,इस शिविर में सहयोगी के रूप में गायत्री परिवार,आरोग्य भारती तथा स्वास्थ्य विभाग रहा। 

कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कोलारस विधायक के पुत्र लोकेंद्र महेंद्र सिंह यादव,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तथागत फाउंडेशन के अध्यक्ष आलोक एम इंदौरिया, विशिष्ट अतिथि आरोग्य भारती के जिला समन्वयक डॉ पीके खरे,खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय यादव सहित मंचासीन अतिथियों ने गायत्री मां और पूर्व विधायक स्व रामसिंह दादा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

यह शिविर बहुत ही लाभप्रद रहा है इस क्षेत्र के लिए,पहली बार ऐसा विशाल शिविर लगाया गया जिसमें कैंसर की प्राथमिक जांच कर,लोगों को कैंसर प्रति जागरूक करना रहा,ख़ासतौर पर ये शिविर हमारी उन मां बहनों के लिए रहा जों अपनी आपबीती किसी को बता नहीं सकती हैं और ग्वालियर के कैंसर चिकित्सा एवं शोध संस्थान से आए महिला डॉक्टर्स ने उनका परीक्षण किया। मैं और मेरा कोलारस विधानसभा क्षेत्र का परिवार हम तथागत फाउंडेशन को बहुत साधुवाद देते हैं जो ऐसे पुनित कार्य लगातार करते रहते हैं ये बात बतौर मुख्य अतिथि के रूप में लोकेंद्र महेंद्र सिंह यादव ने कही। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आलोक एम इंदौरिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत कई वर्षों से तथागत फाउंडेशन स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य लाभ प्रदाय करता आ रहा है,मुख्यतः महिलाओं में यूटरस और ब्रेस्ट कैंसर के लिए हम निरंतर निःशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर लगाते आ रहें, दुर्भाग्य इस बात का है कि कैंसर जैसा रोग बहुत तेजी से फ़ैल रहा। हम इस भयावह बीमारी से लड सकते हैं परंतु हमें शुरूआती लक्षणों में हीं जांच करानी होगी। 

उन्होंने कहा कि कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव को भी हम साधुवाद और बधाई देते की उन्होंने इस शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और वें अपने पूज्य पिता स्व रामसिंह दादा की स्मृति को संजोए रखें हुए। यहीं एक सच्चे और अच्छे ईमानदार जनप्रतिनिधि की पहचान है। 

गायत्री परिवार एवं आरोग्य भारती जिला संरक्षक एवं सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ पीके ने विस्तृत से कैंसर पर अपना प्रकाश डालते हुए कहा कि कैंसर अब ल इलाज बीमारी नहीं है और यदि बिना भय के हम प्रारम्भिक रूप में हीं इसकी जांच करा तो जीवन सुरक्षित रहता है। 

कार्यक्रम का सफल संचालन गायत्री परिवार के प्रमोद शर्मा व आभार व्यक्त आरोग्य भारती के नगर अध्यक्ष रवि गोयल ने किया। 



इतने रोगी हुए चिन्हित 

इस शिविर के चिकित्सा प्रभारी डॉ पीके खरे ने बताया कि कुल 186 मरीजों का परीक्षण हुआ, जिसमें पेप स्मीयर 30,मेमो ग्राफी 36, बायोप्सी 3,एफएनएसी 1 यह जांचें की गई।  इसके अतिरिक्त दो यूट्रस कैंसर के रोगी,15 मुख कैंसर के रोगी,30 मरीजों को कैंसर की अगली जांच के लिए ग्वालियर बुलाया गया है। 

शिविर में इन चिकित्सकों ने दीं अपनी सेवाएं 

डॉ रजनी अग्रवाल, स्त्री कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉ निति अग्रवाल सर्जरी विशेषज्ञ, डॉ पीके खरे सर्जरी विशेषज्ञ,डॉ अश्विनि बघेल एड एंड नेक सर्जन, डॉ देवराज सिंह कैंसर सर्जन, डॉ तितिक्षा एड एंड नेक सर्जन, डॉ संजना ने अपनी सेवाएं दी। 

इस अवसर पर गायत्री परिवार के परिजन आरोग्य भारती के नगर अध्यक्ष रवि गोयल, हरवीर सिंह चौहान,नीरज कुमार छोटू, राजीव राठौर, वृंदावन सोनी, गजेन्द्र सिंह, श्रीराम यादव, क्रिस नायक, आदेश जैन सहित खतौरा के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)