शिवपुरी : भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ शिवपुरी संभाग के अंग्रेजी नववर्ष 2026 के वार्षिक कलेंडर का विमोचन केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किया गया।

Goonjta Bharat
0

 


भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ शिवपुरी संभाग के अंग्रेजी नववर्ष 2026 के वार्षिक कलेंडर का विमोचन केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किया गया।

  शिवपुरी:  दिनांक 11 जनवरी 2026 को भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय में भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी, पोस्टमैन/एमटीएस एवं भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के नववर्ष 2026 के कलेंडर का विमोचन भारतीय डाक विभाग के मुखिया केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किया गया । गौरतलब हैं कि भारतीय डाक कर्मचारी संघ जो कि भारतीय मजदूर संघ से संबंधित राष्ट्रीय विचार धारा की डाक कर्मियों की यूनियन हैं , जोकि सबसे पहले राष्ट्र हित, विभाग हित, कर्मचारी हित के सिद्धांत पर कार्य करती हैं, इस कलेंडर में डाक विभाग के सभी प्रकार के साल भर के अवकाश दर्शाए गए हैं। कलेंडर के विमोचन के अवसर पर श्री सिंधिया ने देश के सभी डाक कर्मियों को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं डाक विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता से जोड़ने का आग्रह भी किया। कलेंडर विमोचन के अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री जसवंत जाटव एवं भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह तोमर, वरिष्ठ नागरिक संघ के महेंद्र रावत , पेंशनर्स संघ के गोविन्द शर्मा, राज्य कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष कौशल किशोर श्रीवास्तव एवं भारतीय मजदूर संघ एवं सभी अनुसांगिक संगठन के सभी पदाधिकारी , भारतीय डाक कर्मचारी संघ संभाग शिवपुरी के अध्यक्ष बी एम मिश्रा , कोषाध्यक्ष आरिफ खान, अंजार अली, विशाल कपूर, अंकित सिंघल, राजेश पाण्डे, नीरज दुबे, सत्यम त्रिवेदी, अनिकेत शर्मा, अजय प्रताप सिंह , शिवराज सिंह रघुवंशी, अरुण शाक्य, अर्जुन शाक्य, अनिल पटेलिया, सुमित जैन तथा ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह राजपूत एवं सचिव दौलत सिंह रावत, आचरण जैन, मुस्कान श्रोती, प्रिया शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे। भारतीय डाक कर्मचारी संघ के संभागीय सचिव बीएस कुशवाह ने सभी डाक कर्मचारियों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विभाग हित में काम करने एवं अपने अधिकारो के प्रति सचेत रहने के साथ साथ अपने कर्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया एवं सभी का आभार व्यक्त किया।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)