शिवपुरी : मध्यदेशीय अग्रवाल समाज का दो दिवसीय परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन। समाज अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता के अध्यक्षीय कार्यकाल सफलता, आधा दर्जन जोड़े हुए तय।

Goonjta Bharat
0

 


मध्यदेशीय अग्रवाल समाज का दो दिवसीय परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन।

समाज अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता के अध्यक्षीय कार्यकाल सफलता, आधा दर्जन जोड़े हुए तय।

शिवपुरी - जिला मुख्यालय स्थित गांधी पार्क मैदान में मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के द्वारा आयोजित दो दिवसीय परिचय सम्मेलन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस परिचय सम्मेलन की सफलता का परिणाम यह रहा कि मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता (ख्यावदा वाले) की अध्यक्षता में परिचय सम्मेलन के दूसरे दिवस पर आधा दर्जन जोड़े संबंध के रूप में तय हुई। इस सफलता से उत्साहित इस सफलता से उत्साहित मध्यदेशीय अग्रवाल समाज में हर्ष की लहर व्याप्त है। समाज अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता (ख्यावदा वालों) ने इस परिचय सम्मेलन के माध्यम से तय हुए सभी जोड़ों के लिए शुभकामनाएं दी और अपनी समस्त कार्यकारिणी के सफल प्रयासों के माध्यम से यह सफलता प्राप्त हुई इसके प्रति आभार जताया। इस अवसर पर  मध्यदेशीय अग्रवाल समाज महामंत्री कुलदीप जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकेश ठेईया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेणु भरत अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू गोयल, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, महामंत्री श्रीमती संगम अग्रवाल, सहमंत्री वैभव अग्रवाल, सहमंत्री पूजा अग्रवाल, प्रचार मंत्री मनीष गुप्ता व प्रचार मंत्री श्रीमती रेनु नीरज गोयल शामिल रहे जिन्होंने इस भव्य आयोजन को सफल बनाया। द्वितीय दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के गौरव डीजे कुलदीप जैन रहे जिन्होंने इस आयोजन को सराहा। मंच संचालन श्रीमती संगम अग्रवाल, राजेश गोयल रजत, गणेश गुप्ता व समर्थ गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को मंच स्वागत सम्मान किया गया। 





*परिचय की सफलता से यह आधा दर्जन जोड़े हुए तय*

मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी के तत्वधान में आयोजित दो दिवसीय परिचय सम्मेलन की सफलता का यह परिणाम रहा कि मंच से परिचय देने वाले युवक युवतियों के संबंध तय करने के लिए समाज जनों ने प्रयास किए और एक एक कर मौके पर ही आधा दर्जन जोड़े तय हुए जिसमें कई समाजजनों की मध्यस्थता भी रही। इन जोड़ों में पहला संबंध रमन गोयल श्योपुर और रश्मि मित्तल बैराड़ का रहा जबकि दूसरा जोड़ा सुरभि जैन भितरवार और आकाश ग्वालियर का रहा इन जोड़ों की मध्यस्थता श्रीमती अंजू अरुण गोयल के माध्यम से रही जबकि तीसरा जोड़ा शुभम गर्ग कुंवरपुर और रिमझिम बंसल पोहरी का तय हुआ इनकी मध्यस्थता में गौशाला वाले रमेशचंद्र अग्रवाल की महती भूमिका रही, चतुर्थ जोड़ा के रूप में गौरव गुप्ता व छाया रही जबकि पांचवां जोड़ा तृप्ति सिंघल बैराड़ और अमित गुप्ता परीक्षा शिवपुरी जिसकी मध्यस्थता पूजा अग्रवाल जुगल अग्रवाल की रही एवम 6बा जोड़ा खुशबू मित्तल - नितिन (अंकुर ) का रहा जिसमें मध्यस्थता राकेश जी और गोपाल जी (मुड़ेरी वाले) की रही। सभी तय हुए जोड़ों का मंच से माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। 

*जोड़ा तय होते ही हुई उपहारों की घोषणा, दानवीर चंद्रेश मंगल ने भोजन व्यवस्था के लिए दान की 3 लाख 1 हजार रुपए की राशि*

कार्यक्रम में समाज की सेवा का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए समाजसेवा बी एल गोयल की प्रेरणा से ओतप्रोत होकर किसान सेवा केंद्र गांधी पार्क के सामने की ओर से राशि भोजन व्यवस्था के लिए 3 लाख 1 हजार चंद्रेश जी मंगल सजाई शिवपुरी के द्वारा इस भव्य परिचय सम्मेलन को प्रदाय की गई जिसके प्रति समाज के द्वारा उनका शॉल श्रीफल के साथ सम्मान कर आभार प्रकट किया गया। इसके अलावा गांधी पार्क में जोडे तय होते ही उपहारों की घोषणा भी जमकर हुई जिसमें समाजजनों ने खूब सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही मंच पर खानपान, चाय, भोजन,व्यवस्था, जल, पंडाल, मंच सहित स्मारिका प्रकाशन में कार्य करने वाली पूरी टीम का मंच से सम्मान किया गया। इसमें अग्रसेन सेवा समिति की मंगौड़ी, पकोड़े, हलुआ, जिनेश जैन द्वारा चाय सेवा के लिए, डोसा चाउमीन के लिए रिंकेश 

कुलदीप जैन डीजे, भोजन व्यवस्था रिंकेश अग्रवाल, मोहन गुप्ता सेसई वाले, सुरेंद्र जैन बंटी, त्रिलोक अग्रवाल टिल्लू, मुकेश गोयल तिघरी वाले, मनीष अग्रवाल मोंटी, चंद्रेश अग्रवाल चीकू, राजा गोयल, संजय गुप्ता, संजीव गुप्ता, ऋतिक अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल आदि का टीम सहित सम्मान हुआं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)