ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन , बदरवास प्रथम स्थान पर बीआरसी बदरवास।
जिला स्तरीय ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने की उत्साहपूर्वक सहभागित।
बदरवास :-
राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशन जिला शिक्षा केंद्र के मार्गदर्शन में शासकीय विद्यालययो में अध्यनरत कक्षा 2 से 5 के विद्यार्थियों के लिए ओलंपियाड एवं वर्ड पाँवर चैंपियनशिप तथा कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन शासकीय प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर 07 में बदरवास मे किया गया. जिला ओलंपियाड के लिए जन शिक्षा केंद्र स्तर चयनित विद्यार्थियों का ने जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में भाग लिया।बीआरसीसी तोमर के अनुसार बदरवास में समस्त संस्था प्रभारी,शिक्षकों एवं जनशिक्षक के शानदार मेहनत के कारण चयनित 572 बच्चों ने परीक्षा दी। कक्षा 6 से 8 तक 324 विद्यार्थी चयनित हुए थे कक्षा 2 से 5 तक 252 विद्यार्थी चयनित हुए थे। इस तरह कुल 572 बच्चों ने दी परीक्षा। उपस्थिति के मामले में बदरवास एक बार फिर जिले में अब्बल रहा। परीक्षा की सफल आयोजन के लिए केंद्रध्यक्ष बृजेश वर्मा थे। जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बदरवास में विकासखंड स्तर पर भी 4506 का रजिस्ट्रेशन किया गया था जिसमें 4472 बच्चों ने परीक्षा दी।ओलंपियाड वर्ड पावर चैंपियनशिप एवं ओलंपियाड परीक्षा में 99.25% उपस्थिति की उपलब्धि बदरवास विकासखंड ने हासिल की, जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।विगत सत्र में 04 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था। ओलंपियाड एवं वर्ड पावर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में चिंतन सामाजिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित कर प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए तैयार करना है
*सभी की मेहनत का परिणाम रहा 100% उपस्थिति*
बदरवास विकासखंड 100% उपस्थिति के के साथ प्रथम पायदान पर रह.बदरवास की इस उपलब्धि के लिए बीआरसी अंगद सिंह तोमर ने समस्त जन शिक्षक सहित,संस्था प्रभारी एवं सभी शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई दी।सभी विद्यार्थियों एवं पालकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई. सभी बच्चों को पॉप्स, केले, बिस्कुट का वितरण किया गया। पालको का भी अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ। परीक्षा के सफल आयोजन में बीएससी वेद प्रकाश शर्मा, संजीव भार्गव, सेवक चंदेल सीएसी अरविंद कुशवाहा कुलदीप ग्वाल, भागवत यादव, फिरोज खान, राम अख्तियार,कपिल जैन,ओझा,सुरेंद्र दांगी एवं शिक्षक राजेश दांगी, रवि श्रीवास्तव, महेश जाटव, पवन शर्मा,हरिराम जाटव, संतोष ओझा,ललित यादव, राधेचरण विशेष सहयोग रहा।

