पोहरी रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बैठक प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं आयोजक के रूप में भाजपा मण्डल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी मौजूद रहे।
जहाँ बैठक में सर्वप्रथम प्रभारी दिलीप मुदगल एवं मण्डल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी ने भाजपा के पित्त पुरुषो की तस्वीर पर माल्यर्पण किया। तपश्चात समाज सुधारक महात्मा जोतिबाफुले कि जयंती के अवसर पर माल्यर्पण कर जयंती मनाई ओर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रभारी दिलीप मुदगल ने सभी कार्यकर्ताओं को संवोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है जहा भाजपा प्रदेश संगठन की मंशा के अनुरूप केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं को व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करना है।
भारतीय जनता पार्टी व्यक्ति विशेष की पार्टी नही है अपितु कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है।
भारतीय जनता पार्टी हमेशा देश को परम् बैभव पर ले जाने का कार्य करती है। उन्होनें महात्मा ज्योतिबा फुले पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन्होंने हमेशा समाज सुधारक के रूप में कार्य किया। समाज मे फैली कुरूतियो को मिटाने का कार्य किया
जहा बैठक में युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र धाकड़,अनसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष दीपक खटीक,अनु जनजाति मोर्चा अध्यक्ष पप्पू आदिवासी, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।