शिवपुरी : विधानसभा को जीतने का यह हमारा मूल मंत्र है कि हम बूथ पर विजय हो : सोनू बिरथरे।

Goonjta Bharat
0

 


बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत बैठक आयोजित

शिवपुरी। बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत आज पोहरी विधानसभा के बैराड़ मंडल के ग्राम हर्रई में गोवर्धन, बूढ़दा, ग्राम नदोरा में ककरई व देवरी एवं ग्राम परिच्छा में परिच्छा, झिरी और बमरा क्लस्टर की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक को महामंत्री सोनू बिरथरे, राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केशवसिंह तोमर, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती ने संबोधित किया। 

महामंत्री सोनू बिरथरे ने कहा कि ईमानदारी से इस देश में गांव—गरीब व किसान की चिंता अगर किसी ने की है तो भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने की है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रखी है। बिरथरे ने कहा कि विधानसभा को जीतने का यह हमारा मूल मंत्र है कि हम बूथ पर विजय हो। हर बूथ पर कम से कम हमें 51% मत प्राप्त कर हमें बूथ पर विजय होना है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने क्षेत्र में कई बड़े कार्य किए है। सिचाई के लिए तालाब, गांव - गांव तक पक्की सड़कें, प्रत्येक गांव में बिजली पहुंचाई है। केन्द्र सरकार ने लोगों के घर तक नल से पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है।  महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने लाडली बहना योजना शुरु की है महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1 हजार आयेंगे। भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर ही हमें मतदाताओं तक पहुंचाना है, मतदाताओं तक संपर्क बढ़ाना है। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केशव सिंह तोमर, मंडल महामंत्री संजय तोमर, मनिराम रावत, मालखान सिंह तोमर, सरपंच पंचम सिंह यादव, मातादीन प्रजापति, ब्रजेश राजावत, पंकज प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष तुलाराम यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश धाकड, किसान मोर्चा जिला मंत्री हाकिम सिंह यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरणरायण कुशवाह, विधानसभा विस्तारक प्रतिपाल सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शेलेन्द्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, महामंत्री  सुनील शर्मा और शक्ति केंद्रों के सभी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे!

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)