शिवपुरी। आज करैरा विधानसभा के दिनारा मंडल के गणेश मैरिज गार्डन में बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत क्लस्टर दिनारा में अलगी एवं दिनारा शक्तिकेंद्र के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
महामंत्री गगन खटीक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम में बूथ की समितियां सक्रिय होकर बूथ पर 22 करणीय कार्यों को टीम भावना के साथ संपन्न करे। महामंत्री गगन खटीक ने भाजपा संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी एवं चुनावों में हम बूथ को और कैसे मजबूत, सशक्त बनाए, 51 प्रतिशत मतदान हमारे संगठन भाजपा के पक्ष में कैसे कराएं आदि की जानकारी दी गई। महामंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार ने क्षेत्र में कई बड़े कार्य किए है। सिचाई के लिए तालाब, गांव - गांव तक पक्की सड़कें, प्रत्येक गांव में बिजली पहुंचाई है। केन्द्र सरकार ने लोगों के घर तक नल से पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने लाडली बहना योजना शुरु की है महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1 हजार आयेंगे। इस कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष के साथ शक्तिकेंद्र अलगी, दिनारा के सभी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।