* जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय शिवपुरी मध्य प्रदेश *
* अति आवश्यक बैठक सूचना *
16 जुलाई 2023 को दोपहर 1:00 बजे राम राजा गार्डन करेरा में करैरा विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन
* अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव शिव भाटिया एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष अशोक सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे *
जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रेस सूचना की जानकारी देते हुए जिला कॉन्ग्रेस कार्यालय प्रभारी एवं उपाध्यक्ष राजेश बिहारी पाठक एवं जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने बताया कि प्रियंका गांधी की 21जुलाई 2023 शुक्रवार को मेला ग्राउंड ग्वालियर में होने वाली जन आक्रोश रैली को भव्य बनाने के लिए करैरा विधानसभा में जन जन तक रैली की सूचना पहुंचाने के लिए राम राजा गार्डन करेरा में कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है। इस बैठक में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव शिव भाटिया जी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष अशोक सिंह होंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान करेंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में, करेरा विधायक प्रागीलाल जाटव जिला संगठन मंत्री राज कुमार बंसल, पूर्व विधायक करेरा लाखन सिंह बघेल शिरकत करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने करेरा में कार्यकर्ता बैठक को सफल बनाने के लिए सभी जिला कार्यकारिणी सदस्य, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल, अनुसूचित जाति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग, किसान कांग्रेस, एन एस यू आई, एवं अन्य समस्त विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं सदस्य समस्त मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, पोलिंग बूथ प्रभारी एवं जिला परिषद सदस्य जनपद सदस्य सरपंच वर्तमान एवं पूर्व, समस्त पार्षद गण जीते एवं हारे हुए समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता जन इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो। उपस्थित होकर आदरणीय राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अशोकसिंह यादव से दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रियंका गांधी की जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए, इस रैली की सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा कर और उन्हें कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करें।
यह जन आक्रोश रैली जिसे हमारी कांग्रेसी पार्टी की राष्ट्रीय नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय प्रियंका गांधी संबोधित करने वाली है इस रैली के माध्यम से केवल ग्वालियर में ही नहीं संपूर्ण ग्वालियर चंबल संभाग एवं पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं जन हितेषी नीतियां जन जन तक पहुंचेगी। प्रियंका गांधी की यह जन आक्रोश रैली मध्यप्रदेश में आगामी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी