शिवपुरी : जानकी सेना संगठन ने वैष्णो देवी यात्रा से लौटकर शासन प्रशासन का किया अभिनंदन। शिवपुरी विधायक, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित

Goonjta Bharat
0

 


जानकी सेना संगठन ने वैष्णो देवी यात्रा से लौटकर शासन प्रशासन का किया अभिनंदन

शिवपुरी विधायक, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित

शिवपुरी। विगत 10 वर्षों से लगातार धर्म जागरण का कार्य कर रही अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन द्वारा एक बृहद स्तरीय सुंदरकांड माता वैष्णो देवी में संपन्न कराया गया है। विगत 14 सितंबर को माता वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन का गौरवशाली 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सुंदरकांड का महायोजन किया गया था जिसमें शिवपुरी से विधायक देवेंद्र जैन कलेक्टर रविंद्र सिंह चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के द्वारा जो शासकीय स्तर पर व्यवस्थापन किया गया था इसी तारतम्य में उन्हें सम्मान स्वरूप संगठन के द्वारा माल्यार्पण कर माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया गया। 





अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि माता वैष्णो देवी यात्रा ऐतिहासिक रही इसमें सभी सहयोगीजनों का हम आत्मीय आभार व्यक्त करने की साथ ही सभी का धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हर तरह का सहयोग कर हमें इस यात्रा को सुगम सहज बनाने की साथ ही इस सुंदरकांड को यादगार बनाया है। हमारे द्वारा सभी के ऑफिस में जाकर उन्हें माल्यार्पण कर माता की चुनरी और मातारानी के दरबार से लाया गया प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया है एवं हमारे द्वारा भविष्य में भी इसी तरह की सहयोग करने की अपील भी की गई है। इस दौरान अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के राजेश जैन प्रेम स्वीट्स, रघुवीर सिंह रावत जनपद अध्यक्ष, बृजेश सोनी, मोहन राठौर, राधेश्याम ओझा, धर्मेंद्र तिवारी,जयकुमार बैरागी, नीरज राठौर गोलू आदि सदस्यगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)