राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन, उत्तराखंड द्वारा "सनातन स्वाभिमान एवं सम्मान समारोह" एवं राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन में शिवपुरी से संगठन के राष्ट्रीय मंत्री लालजी शिवहरे दादा एवं संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालगोविंद शिवहरे करैरा से शामिल होने देहरादून पहुंचे।

Goonjta Bharat
0

 


 राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन, उत्तराखंड द्वारा "सनातन स्वाभिमान एवं सम्मान समारोह" एवं राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन में शिवपुरी से संगठन के राष्ट्रीय मंत्री लालजी शिवहरे दादा एवं संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालगोविंद शिवहरे करैरा से शामिल होने देहरादून पहुंचे।

****************

      देहरादून, 19 जनवरी 2025, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन, उत्तराखंड द्वारा "सनातन स्वाभिमान एवं सम्मान समारोह" एवं राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन, रमेश चंद्र द्विवेदी "राजू भैया", राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन की अध्यक्षता,  सुनील उन्याल गामा, मेयर देहरादून के मुख्य आतिथ्य एवं पंडित सुभाष जोशी, धर्माचार्य, देहरादून के विशिष्ट आतिथ्य में जैन धर्मशाला देहरादून में आयोजित किया गया।*

      *कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं देव चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य कार्यक्रम आयोजक श्रीमती पूजा सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला मोर्चा), राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन, ने सभी उपस्थित अतिथियों, संतो, पदाधिकारियों एवं आगंतुकों का स्वागत किया।*

       रमेश चंद्र द्विवेदी, "राजू भैया" राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में संगठन के विशेष उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, वहीं राष्ट्रीय मंत्री  लालजी शिवहरे दादा* ने मंच से उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के तमाम सनातनी हिंदुओं को एकजुट होकर भारत देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए, उन्होंने देशभर के विभिन्न प्रदेशों से पधारे संगठन के पदाधिकारियों से अपने प्रदेश में संगठन के अधिक से अधिक सदस्य बनाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। नवीन चंद्र शुक्ला, राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि देशभर में हिंदुत्व विरोधी ताकतें सर उठा रही हैं, और कुछ राजनीतिक दल भी उनका खुलकर समर्थन कर रहे हैं। यदि समय रहते हुए इनको रोकने का प्रयास नहीं किया गया तो आने वाले समय में देश के हिंदुओं का सम्मान और स्वाभिमान भी खतरे में पड़ सकता है इसलिए देश के सभी हिंदू भाई बहनों को संगठित होकर इन हिंदुत्व विरोधी ताकतों और उनका समर्थन करने वाले राजनीतिक दलों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। 

संविधान सभी को अपने अपने धर्म का प्रचार प्रसार करने की अनुमति देता है, हमें हमारी पवित्र संस्कृति को बचाए रखना है, इसके लिए हमें संगठन की आवश्यकता है, हम हिन्दू किसी दूसरे धर्म का अपमान नहीं करते, बल्कि उनका सम्मान ही करते हैं, इसलिए कोई हमारे धर्म का भी अपमान करने की जुर्रत न करे और हमारे धर्म का भी बराबर से सम्मान करे इसलिए संगठित रहने पर बल दिया जाता है, हमें मिलजुल कर अपने देश व संस्कृति के विकास व संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत रहना है।

*कर भला तो भला* के नारे के साथ उन्होंने अपनी वाणी को विराम दिया।

उक्त अवसर पर गीत, संगीत एवं नृत्य के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय कि छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गीत एवं नृत्य के मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, श्री नवीन चंद्र शुक्ला राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा प्रस्तुत बांसुरी वादन को सभी ने विशेष रूप से सराहा।*

     *कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री (संत प्रकोष्ठ) जगतगुरु  कल्कि महाराज जी, राष्ट्रीय महामंत्री नवीन चंद्र शुक्ला, राष्ट्रीय प्रभारी ए. कृष्णा किशोर हिन्दू "अन्ना जी", राष्ट्रीय प्रभारी (संस्कृत, शिक्षा एवं विधि प्रकोष्ठ) डॉ. मयंक ढेकुला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाल गोविंद शिवहरे, राष्ट्रीय मंत्री भगवंत राव पवार, राष्ट्रीय मंत्री लालजी शिवहरे "दादा" राष्ट्रीय मंत्री अरविंद द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री शरद नामदेव, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश राकेश तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष तेलंगाना संबाकर प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली मोहनलाल शर्मा, राष्ट्रीय प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ शिवमणि रौसा,  मंगेश भागवत राष्ट्रीय प्रभारी प्रचार प्रसार समिति, श्रीमती ज्योति सी.वी. प्रदेश अध्यक्ष कर्नाटक, डॉ.अभय कुमार तिवारी प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम बंगाल, राजीव रंजन झा प्रदेश अध्यक्ष बिहार, श्रीमती भार्गवी रेड्डी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा तेलंगाना, श्रीमती सुनीता मजूमदार प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा झारखंड, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य श्रीमती विभा, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश श्रीमती रेनू शुक्ला, अशोक चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष दिल्ली, एस.के. मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष दिल्ली,  मनीष तिवारी राष्ट्रीय मंत्री संत प्रकोष्ठ, संत सी. रामासुब्बा रेड्डी महाराज आंध्र प्रदेश, जी. सुकुमार प्रदेश मीडिया प्रभारी आंध्र प्रदेश,  सुधीर त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा मध्य प्रदेश, श्रीमति रेखा ढेकुला प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मध्य प्रदेश,श्रीमती प्रतिमा हरित संभाग प्रभारी महिला मोर्चा भोपाल, श्रीमती सीमा नामदेव बुंदेलखंड अध्यक्ष महिला मोर्चा, भागवताचार्य श्री सुदामा तिवारी, देहरादून से आचार्य विपिन जोशी, विजय गोयल, विपिन कोटियाल हरीश बिजलवान,  रोशन दुबे, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ द्वारा नामित प्रतिनिधि  गुलाब सिंह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़, कृष्ण कुमार चंद्राकर प्रदेश कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय कार्य समिति एवं कोर कमेटी सदस्य, सुखदेव टाइगर प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़,  राधेश्याम प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति छत्तीसगढ़, लोकनाथ राजवड़े जिला अध्यक्ष सुरतपुर,  रामलाल जिला अध्यक्ष काशीपुर, महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ से श्रीमती कैलाशी, श्रीमती मोहिनी शर्मा, श्रीमती हेमलता, श्रीमती लक्ष्मी जयसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुख्य सुरक्षा प्रभारी श्री विकास कनौजिया आदि उपस्थित रहे।*

 *इस सफल कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती पूजा सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्री गौरव जैन प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष उत्तराखंड, श्री हेमंत तिवारी प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड,श्री विनोद कुमार प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति, उत्तराखंड, श्रीमती दीप्ती चुफाल प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तराखंड, श्रीमती सुमन सकलानी प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा उत्तराखंड, श्रीमती सीमा सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तराखंड ने किया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में ऋषभ खरे प्रदेश संगठन मंत्री मध्य प्रदेश, राकेश मालवीय राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य, मनोज चावरिया प्रदेश प्रभारी प्रचार प्रसार समिति मध्य प्रदेश एवं प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़, नीलेश शर्मा जिला अध्यक्ष सीहोर, अमित भार्गव संभाग प्रभारी संत प्रकोष्ठ जबलपुर, आशुतोष द्विवेदी जिला प्रभारी नरसिंहपुर,  शिवम राजोरिया जिला कार्यकारणी सदस्य का विशेष सहयोग रहा।*

      *कार्यक्रम का सफल संचालन गौरव जैन, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तराखंड एवं श्रीमती दीप्ती चुफाल प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तराखंड ने तथा अंत में सभी का आभार प्रदर्शन लोकेश सिंह, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य ने किया।*

******************


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)