जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, एक सैकड़ा से अधिक स्थानों पर फलों और लड्डुओं से तोला गया।
करैरा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव का करेरा में भव्य स्वागत किया गया। उनके पहली बार नगर आगमन पर दो सैकड़ा से अधिक स्थानों पर स्वागत किया गया, जिसमें सैकड़ों वाहन शामिल थे। डीजे बैंड बाजों के साथ निकाला गया जुलूस करेरा के आई लव यू चौराहा से शुरू होकर पूरे नगर में निकाला गया।
भाजपा प्रदेश के महामंत्री रणवीर सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बाथम सहित कई नामचीन हस्तियां जुलूस में शामिल थीं। हजारों की संख्या में लोग जुलूस के साथ चल रहे थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल पाल और उनकी बहू जनपद अध्यक्ष नरवर प्रियंका पाल ने भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया, जिसमें जसवंत जाटव को फलों से तोला गया। सिंधिया भक्त एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता वीनस गोयल के निवास पर भी समारोह आयोजित किया गया और जिला अध्यक्ष सहित सभी को मिष्ठान वितरित किए गए।
जनपद पंचायत करेरा में जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र जाटव ने भी अभिनंदन समारोह आयोजित कर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। पूर्व जनपद अध्यक्ष लोकपाल लोधी सहित सैकड़ों स्थानों पर टेंट लगाकर स्वागत किया गया। कच्ची गली में भी अनेक जगह जिनमे शिफा जनरल कलेक्शन द्वारा स्वागत किया गया, जिसमे शॉल श्रीफल भेट कर फलों से तौला गया। नगर पालिका उपाध्यक्ष राजीव सिकरवार द्वारा चांदी का मुकुट पहनाया गया। स्वागत में हुजूम उमड़ गया, मानो ऐसा लग रहा था कि सभी दल, समाज एक होकर स्वागत में लगे हो।जुलूस में मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष बती आदिवासी, भाजपा नेता रामगोपाल चौधरी,डॉक्टर अरविंद बेडर,सुभाष जाटव, अटल तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक भाजपा कार्यकर्ता साथ चल रहे थे। जानकार बताते हैं कि ऐसा जुलूस आज तक किसी नेता का नहीं निकला है। यह पहली बार जोशीला उत्साह से पूर्ण जुलूस देखने को मिला है।