शिवपुरी : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने किया कथा व्यास गजेंद्र तिवारी को ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित।

Goonjta Bharat
0

 


अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने किया कथा व्यास गजेंद्र तिवारी को ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित।

शिवपुरी---- शहर के शिवाय पैलेस में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कथा व्यास पंडित गजेंद्र तिवारी जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। बड़ी  संख्या में भक्तगण आचार्य के श्रीमुख से भागवत कथा का रसपान क





र रहे हैं। श्रीमती प्रेमलता रामबाबू मुदगल के द्वारा आयोजित भागवत कथा के आचार्य पंडित गजेंद्र तिवारी को ब्राह्मण महासभा सनातन के पदाधिकारीयों ने प्रशस्ति पत्र,सा़ँल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।


अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं संभागीय सचिव महावीर मुदगल ने संयुक्त रूप से बताया कि श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिदिन भारी संख्या में भक्तगण आचार्य गजेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से भागवत कथा श्रवण कर रहे हैं।आचार्य द्वारा नरर्सिंग भगवान अवतार, भक्त प्रहलाद, सूर्यवंश का वर्णन,समुद्र मंथन आदि कथाओं का श्रवण कराया गया। कथा का समापन 27 मार्च गुरुवार को हवन पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ होगा। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा, राजेंद्र  शर्मा, संभागीय सचिव महावीर मुदगल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरगोविंद शर्मा,प्रांतीय सचिव देवेंद्र शर्मा मड़वासा, कोषाध्यक्ष कैलाश नारायण भार्गव, संरक्षक सतीश सरैया, कैलाश नारायण  मुदगल, रामसेवक गोंड, सुनील उपाध्याय, राजू शर्मा, धर्मेंद्र भारद्वाज, राम प्रकाश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा,चंद्रशेखर दातरे सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)