जानकी सेना का गाजियाबाद में सुंदरकांड संपन्न।
नवीन लोगों ने ली सदस्यता, हुआ शपथ ग्रहण।
शिवपुरी। अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन द्वारा अलग-अलग तरीके से सुंदरकांड करने का काम लगातार जारी है। संगठन द्वारा विद्यार्थी सुंदरकांड, तीर्थ क्षेत्र सुंदरकांड, महानगर इकाई सुंदरकांड, डॉक्टर सुंदरकांड, विद्यार्थी सुंदरकांड जैसे अनेकों नाम से सुंदरकांड किए जाते हैं लेकिन सभी का उद्देश्य है धर्म जागरण और लोगों में धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करना। इसी क्रम में इस बार अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन ने महानगर इकाई सुंदरकांड की श्रृंखला में गाजियाबाद में सुंदरकांड किया है। गाजियाबाद महानगर में 606 वा विश्व शांति सुंदरकांड संपन्न हुआ है। अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के तत्वाधान में बुधवार को शिवपुरी से सुंदरकांड यात्रा प्रारंभ हुई जो गाजियाबाद महानगर की रिगालिया हाइट्स इंद्रापुरम पहुंची।
जहां इकाई सदस्यों द्वारा शिवपुरी से पहुंचे जानकी सैनिकों का हार्दिक स्वागत किया गया और शाम को 606 वा सामूहिक सुंदरकांड आयोजन हुआ। जहां सैंकड़ों महानगर वासी शामिल हुए और संगठन के महा अभियान विश्व शांति सुंदरकांड को गतिशील बनाने का संकल्प लिया। इसी अवसर पर महानगर की नवीन इकाई गठित की गई जिसके नवनियुक्त अध्यक्ष बनाए गए अंकित राय एवं दस कार्यकारिणी सदस्य जिन्होंने शपथ संकल्प लिया। भव्य आयोजन में दिल्ली से मुख्य अतिथि के रूप में पधारे संपादक शगुन त्यागी,ऊर्जा मंत्रालय में पदस्थ लोकेंद्र सिंह मीणा उपस्थित रहे आयोजन के बाद सभी लोगों के लिए भोजन भंडारा प्रसादी की व्यवस्था भी की गई थी।