शिवपुरी : एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत बीपीएम जय हिंद मिशन समिति ने किया पौधरोपण।

Goonjta Bharat
0

 


"एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत बीपीएम जय हिंद मिशन समिति ने किया पौधरोपण।

शिवपुरी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत बी०पी०एम० जय हिंद मिशन समिति एवं संत रैदास लोक न्यास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारीयों,सदस्यों एवं मीडियाकर्मियों ने शहर के विद्यालय जैक एंड जिल में कई फलदार, छायादार, एवं फूलों के पौधे रोपे गए। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप में उपस्थित




बीपीएम जय हिंद मिशन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ व्ही.एस मौर्य (से.नि. जेल अधीक्षक) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने बताया कि आज का कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए एक पेड़ मां के नाम लगाने का हम सभी ने संकल्प लिया है। और उसी के अनुरूप हम सभी आज यहां पर एकत्रित हुए हैं। हमारे मिशन का हमेशा से मुख्य उद्देश्य देशभक्ति एवं समाज सेवा ही रहा है। समय के अनुसार प्रकृति के बदलते हुए नियमों को देखकर लगता है कि, पर्यावरण का संरक्षण करना मानव जाति के लिए अति आवश्यक है। और मैं उम्मीद करता हूं कि आगे भी लोगों को हमारे माध्यम से एक सकारात्मक संदेश पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों के बीच जावे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फैयाज खान (रि. कमांडेंट आईटीबीपी करैरा) ने बताया कि, जिस प्रकार मानव अपने परिवार एवं समाज की सुख-सुविधाओं का पूरा ध्यान रखता है, ठीक उसी प्रकार हमें पर्यावरण एवं हमारे आसपास रहने वाले जीव-जंतुओं की सुख एवं सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है। आज बदलते हुए मौसम चक्र हमें यह बताते हैं कि, पर्यावरण का संरक्षण करना हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है। नहीं तो जल्द ही हमें प्रकृति के विपरीत परिणामों को भुगतना होगा। अत: हम ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाए एवं प्रकृति का संरक्षण करें इसी में ही मानव जाति का कल्याण निहित है।

कार्यक्रम में समिति के सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने-अपने विचार साझा किये।

कार्यक्रम के पश्चात् समिति के द्वारा विद्यालय परिसर में सभी ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सभी के लिए चाय कॉफी एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था करने में जैक एंड जिल विद्यालय के संचालक जवाहर सिंह रावत के द्वारा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित बीपीएम मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ व्ही०एस० मौर्य (रिटा. जेल अधीक्षक), वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फैयाज खान (रिटा. ITBP कमांडेंट करैरा),राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती माया मौर्य,संरक्षक अवधेश सक्सेना,राष्ट्रीय सचिव कुबेर सिंह धाकड़,महासचिव विनोद धाकड़,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संत रैदास लोक न्यास ट्रस्ट जवाहर सिंह रावत,प्रदेश अध्यक्ष रामलखन धाकड़ गुरावल,लल्ला पहलवान(रैली प्रभारी),महासचिव श्रीमती सुशीला जाटव,सहसचिव गणेश झा,फूल सिंह कुशवाह,अरविंद धाकड़,केशव सिंह धाकड़,गिर्राज धाकड़,मोहर सिंह धाकड़,रामकुमार धाकड़,लवकुश धाकड़, पत्रकार मणिकांत शर्मा,मणिका शर्मा, राशिद खान (गुड्डू) राजू ग्वाल यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- श्रीमती माया मौर्य के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)