शिवपुरी : भाजपा जिला कार्यकारणी की रायशुमारी के लिए शिवपुरी आए पर्यवेक्षक। -भाजपा नेताओं एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से की मुलाकत।

Goonjta Bharat
0


 भाजपा जिला कार्यकारणी की रायशुमारी के लिए शिवपुरी आए पर्यवेक्षक।

-भाजपा नेताओं एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से की मुलाकत।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल द्वारा प्रदेश भर में जिला कार्यकारिणी के गठन से पूर्व प्रत्ये्क जिले में पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं जो जिलों में जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे। इसी क्रम में आज शिवपुरी जिले की जिला कार्यकारिणी के गठन से पूर्व रायशुमारी हेतु शिवपुरी के होटल नक्षत्र गार्डन में प्रदेश की गरौथ विधानसभा से पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ और सागर के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया का शिवपुरी आगमन हुआ। जिन्होंने भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रायशुमारी की। इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, शिवपुरी विधायक देवेन्द् जैन, कोलारस विधायक महेन्द्र यादव, करैरा विधायक रमेश खटीक, जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, पूर्व मंत्री भैया साहब लोधी, पूर्व मंत्री सुरेश रांठखेडा, पूर्व विधायक नरेन्द्रे बिरथरे, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व जिलाध्य्क्ष भाजपा राजू बाथम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, मण्डल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, भाजपा युवा नेता लवलेश जैन चीनू सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पर्यवेक्षकों ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की तथा सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)