प्रजापति समाज के द्वारा राजा दक्ष प्रजापति के भव्य चल समारोह में समाज के राज्यमंत्री उत्तरप्रदेश धर्मवीर प्रजापति विशेष रूप से शामिल होंगे, 17 सितम्बर को निकाला जाएगा विशाल चल समारोह।
माटीकला आयोग सहित राजनीतिक भागीदारी को लेकर होगा सामाजिक शक्ति का प्रदर्शन।
शिवपुरी- प्रजापति समाज शिवपुरी के तत्वाधान में आगामी 17 सितम्बर को समाज के अग्रज व पूज्य राजा दक्ष प्रजापति के आदर्शों पर चलने को लेकर समाज का विशाल चल समारोह जिला मुख्यालय स्थित कमलागंज में श्रीसत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ होगा, इस भव्य चल समारोह में प्रजापति समाज के धर्मवीर प्रजापति होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तरप्रदेश सरकार विशेष रूप से शामिल होंगे, इसके साथ ही चल समारोह के माध्यम से प्रजापति समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर माटीकला आयोग सहित राजनीतिक भागीदारी को लेकर सामाजिक शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे समस्त नगरवासी एवं राजनीतिक जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रजापति समाज अपनी राजनैतिक दावेदारी को भी प्रस्तुत करेगा। प्रजापति समाज के द्वारा राजा दक्ष प्रजापति के विशाल चल समारोह को लेकर यह जानकारी दी। अभा प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति ने जिन्होंने प्रजापति समाज के द्वारा निकाले जाने वाले राजा दक्ष प्रजापति के भव्य चल समारोह के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही अभा प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय कार्य. अध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति सहित समाज की युवा तरूणाई टीम पंकज प्रजापति, गणेश प्रजापति, पवन प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, सुरेश प्रजापति, हंसराज प्रजापति, बृजेश प्रजापति, अनिल प्रजापति, लच्छीराम प्रजापति, नरेन्द्र प्रजापति चौकैया, रतनलाल, घमंडी, ईश्वरलाल, सोनपाल, रामू, दयाकिशोर, रवि, धरमू प्रजापति.सूरज प्रजापति कोमलिया, पंचू प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, कल्याण प्रजापति, हरिचरण प्रजापति, काशीराम, रमेश प्रजापति, परशादी प्रजापति, मांगीलाल प्रजापति, दामोदर प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, कालू प्रजापति, लच्छी प्रजापति, लक्ष्मण प्रजापति, चंदन प्रजापति, मोहन सिंह सरपंच, हरिशंकर प्रजापति, कमरलाल प्रजापति, ताराचंद प्रजापति, बृजमोहन प्रजापति, सुनील प्रजापति, धनीराम प्रजापति, नंदकिशोर प्रजापति, पवन कुमार प्रजापति, जानकी लाल प्रजापति, दौलत राम प्रजापति, गोविंदी, रामस्वरूप प्रजापति, बृजेश प्रजापति, हरपाल, कोमल, मुंशी प्रजापति, गणेश, भारत, सिमरन प्रजापति, बृजमोहन प्रजापति, हरिओम प्रजापति, अंकेश, रवि प्रजापति, पंकज प्रजापति, पंकज प्रजापति बैराड़ शिल्परी वाले, रवि प्रजापति बैराड़, गिर्राज प्रजापति बैराड़, फोशु प्रजापति गुरीछा, राम लखन प्रजापति, वैहरगमा प्रजापति, अनिल प्रजापति, मनोज, धनपाल, घनश्याम, छोटू, कान्हा, परमल, धर्मेंद्र, राहुल, सूरज, आकाश, नीरज, शंकर, आदित्य, सागर, बंटी, हेमंत, रामसेवक, विष्णु, अरविंद प्रजापति एवं समस्त दक्ष प्रजापति सदस्य युवा समिति जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश शामिल है।
*चका सहित राजा दक्ष की आकर्षक झांकी रहेगी आकर्षण का केन्द्र*
माटीकला की अमिट पहचान के रूप में जाने जाना वाला प्रजापति समाज के द्वारा 17 सितम्बर को निकाले जा रहे चल समारोह में विशेष आकर्षण का केन्द्र समाज की पहचान चका एवं राजा दक्ष प्रजापति की आकर्षक झांकी रहेगी। इस अवसर पर भव्य चल समारोह में समाजजनों के साथ अपनी पहचान को जन-जन के बीच दर्शाया जाएगा और बताया जाएगा कि किस प्रकार से माटी से बने उपकरणों का घर-घर में उपयोग किया जाता है और माटीकला से जुड़ा प्रजापति समाज अपनी जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी पहचान को बनाए हुए है। समस्त प्रजापति समाज समाज की इस पहचान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य चल समारोह के माध्यम से करेगा। इसके अलावा डीजे की धुनों पर राजा दक्ष प्रजापति के जयघोष सहित सामाजिक एकता का प्रदर्शन किया जाएगा।
*चल समारोह में उत्साहवर्धन बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है समाज बंधु*
राजा दक्ष प्रजापति के रूप में प्रजापति समाज के द्वारा निकाले जा रहे चल समारोह को लेकर समाजजन बढ़-चढ़कर भाग ले रहे है और इसे भव्यता प्रदान करने के लिए शिवपुरी जिले की सभी तहसीलों में समाजजनों के द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस दौरान प्रजापति समाज से शिवपुरी, कोलारस, बदरवास, पिछोर, पोहरी, बैराड़, नरवर, करैरा, दिनारा आदि सहित जिले भर से समाज बंधुजन शामिल होंगें।