सेवा पखवाड़े को लेकर शिवपुरी में भाजपा की जिला कार्यशाला 8 सितंबर को।
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी "सेवा पखवाड़ा" कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 8 सितंबर, सोमवार को 1 बजे से नक्षत्र मैरिज गार्डन, ग्वालियर बायपास रोड, शिवपुरी में आयोजित होगी। यह कार्यशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए रखी गई है।
जिला भाजपा अध्यक्ष जसमंत जाटव की अध्यक्षता में होने वाली इस कार्यशाला में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इनमें भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, नगर पालिकाध्यक्ष/उपाध्यक्ष, नगर परिषद के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष/महामंत्री, सेवा पखवाड़ा मंडल की टोली, मोर्चों के जिलाध्यक्ष/महामंत्री और प्रकोष्ठों के जिला संयोजक शामिल हैं।