साल भर का हुआ पहला भारतीय चीता, कूनो में आज मनेगा जन्मदिन
आज होगा पहले भारतीय चीते का नामकरण।
श्योपुर-जिले के कूनो नेशनल पार्क में मौजूद ज्वाला चीते का पहला शावक आज एक साल का हो जाएगा। जिसका कूनो नेशनल पार्क में जन्मदिन मनाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ इस शावक का नाम करण भी किया जाएगा। बता दें कि, कूनो नेशनल पार्क में 4 शावकों को जन्म देकर सबसे पहली खुशखबरी मादा चीता ज्वाला ने दी थी। इस चीते के 3 शावकों की मौत लू और तेज गर्मी सहित अन्य कारणों से कुछ ही दिनों बाद हो गई थी। इनमें सिर्फ एक शावक जिंदा बचा था, जिसकी हालत बेहद गंभीर थी। उसे वातानुकूलित स्थान पर डॉक्टरों की विशेष निगरानी और देखरेख में रखा गया। अतिआवश्यक इलाज के परिणाम यह हुए कि, वह जिंदा बच गया। अब वह बड़ा हो रहा है, शुक्रवार को वह पूरे एक साल का हो जाएगा। वह पूरी तरह से स्वस्थ भी है। कूनो नेशनल पार्क के डॉक्टरों ने इस बड़े शावक का नाम चीकू रखा था लेकिन, यह उसका असली नाम नहीं है। इस मामले में कूनो के सीसीएफ उत्तम शर्मा ने बताया कि ज्वाला चीते के पहले शावक का आज नामकरण होगा। यह एक साल का हो गया है। चीता पूरी तरह से स्वस्थ है।