शिवपुरी : 24 सालों से घरियाली मौहल्ले में विराजमान हो रहे गणपति।

Goonjta Bharat
0


 24 सालों से घरियाली मौहल्ले में विराजमान हो रहे गणपति।

करैरा- करैरा के वार्ड नंबर 03 में स्थित घरियाली मोहल्ले में पिछले 24 वर्षों से गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। यहां बांके बिहारी सेवा समिति हर साल बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ गणपति बप्पा की स्थापना करती है।

समिति के सदस्यों के साथ-साथ पूरे मोहल्ले के लोग इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। गणपति जी की स्थापना के बाद 10 दिनों तक अलग-अलग धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। सुबह-शाम भजन, कीर्तन और आरती में लोग शामिल होकर माहौल को भक्तिमय बना देते हैं। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बच्चों की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिलती है।

वार्ड के लोगों का मानना है कि बप्पा की कृपा से ही मोहल्ले में खुशहाली और शांति बनी रहती है। यही वजह है कि हर साल श्रद्धालु बड़ी आस्था और विश्वास के साथ गणपति जी का स्वागत करते हैं। इस बार भी गणपति बप्पा की सुंदर प्रतिमा सुन्दर सजावट के बीच विराजमान हुई है। बाप्पा के पूरे पंडाल को रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक झांकियों से सजाया गया है, जिसे देखने आसपास के इलाकों से भी लोग पहुंच रहे हैं।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 24 साल से लगातार इस परंपरा को निभाया जा रहा है और आगे भी इसी उत्साह के साथ इसे जारी रखा जाएगा। अंतिम दिन विशाल विसर्जन यात्रा निकाली जायगी। इस यात्रा में ढोल और डीजे पर नाचते-गाते लोग बाप्पा का विसर्जन करने जाएंगे। घरियाली मोहल्ले का यह आयोजन अब पूरे करैरा क्षेत्र में प्रसिद्ध हो चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)