करैरा विधायक खटीक ने की सीएम मोहन से मुलाकात, ASI को करैरा-नरवर किला सौंपने की रखी मांग।
करैरा : करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर अपने क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें करैरा और नरवर के प्राचीन ऐतिहासिक किलों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) को सौंपे जाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही
