शिवपुरी : भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दुर्गा विसर्जन समारोह कल।

Goonjta Bharat
0

 


भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दुर्गा विसर्जन समारोह कल 

शिवपुरी: श्री नवदुर्गा सांस्कृतिक समारोह मण्डल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गा विसर्जन समारोह का भव्य आयोजन 01 अक्टूबर बुधवार को रात्रि 8:00 बजे से शिवपुरी टॉकीज के आगे, माधव चौक पर किया जा रहा है।

​संस्था अध्यक्ष श्री तरूण अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक संदीप वशिष्ठ (एड.) एवं सचिव अरूण शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भव्य मंच बनाकर विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिताओं का आकर्षण:

समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • ​जूनियर बच्चों (10 वर्ष तक) के लिये सोलो डांस प्रतियोगिता
  • ​सीनियर बच्चों (10 वर्ष से बड़े) के लिये सोलो डांस प्रतियोगिता
  • ग्रुप डांस प्रतियोगिता
  • सुंदर मूर्ति प्रतियोगिता
  • सुंदर विमान प्रतियोगिता
  • आकर्षक पाण्डाल प्रतियोगिता। नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मण्डल द्वारा तत्काल एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया जायेगा।

लाइव झांकियां होंगी विशेष आकर्षण:

इस वर्ष भी मंच पर बाहर के कलाकारों द्वारा शानदार लाइव झांकियों का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा, जिसे देखने के लिए धर्मप्रेमी जनता को आमंत्रित किया गया है।

प्रसाद वितरण की अपील:

मण्डल ने धर्मप्रेमी जनता से निवेदन किया है कि इस अवसर पर आने वाले माँ दुर्गा के भक्तों के लिये अधिक से अधिक स्टॉल लगाकर प्रसाद का वितरण करें और 01 अक्टूबर बुधवार को माधव चौक पर कार्यक्रम का आनंद लेने अवश्य आयें।

दशहरा चल समारोह का स्वागत:

अगले दिन दशहरा के अवसर पर निकलने वाले क्षत्रिय समाज के चल समारोह एवं खटीक समाज द्वारा निकाली जाने वाली माँ काली की विसर्जन यात्रा का भव्य स्वागत भी माधव चौक पर किया जायेगा।

​कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करने वालों में तरुण अग्रवाल अध्यक्ष, एडवोकेट संदीप वशिष्ठ कार्यक्रम संयोजक, डॉ. राजेन्द्र गुप्ता स्वागत अध्यक्ष, अनुज भटनागर सह स्वागत अध्यक्ष सहित मण्डल के समस्त सदस्यगण शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)