गरबा पांडालों में हों बहन बेटियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम: राजेश अग्रवाल।
गुना । जैसा कि आप जानते हैं नवरात्रि महापर्व प्रारंभ होने जा रहा है ।
शहर में कई स्थानों पर हमारी धार्मिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा माँ री आराधना में गरबा आयोजित किए जा रहे हैं ।
इस दौरान हम सभी को यह ध्यान रखना होगा कि कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो ।
मातृ भक्ति में हम सभी की गहरी आस्था है लेकिन कुछ एक प्रतिशत से भी कम उपद्रवी एवं असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं जिसका मुख्य कारण नशा है और ये ही लोग हमारी बहन बेटियों की सुरक्षा में बाधक होते हैं । मेरा सभी गरबा आयोजकों से करबद्ध निवेदन है कि प्रवेश द्वार पर हमारा एक सदस्य अलग से खड़ा किया जाए जिसके हाथ में अल्कोहल डिटेक्टर हो और सिर्फ उस व्यक्ति की जो शंकास्पद प्रतीत हो , जाँच की जाए एवं तुरंत कार्यवाही हेतु पुलिस को सूचित किया जाए । जिसके लिए मेरी पुलिस अधीक्षक महोदय से भी बातचीत हो चुकी है एवं उनके द्वारा आश्वस्तभी किया गया है ।निश्चित ही हमारे इस नवाचार से हम हमारी संस्कृति , हमारी मर्यादा , हमारी धरोहर , को सुरक्षित रख पाएंगे । अल्कोहल डिटेक्टर सप्लायर से संपर्क कर लेंडिग कोस्ट पर उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जा रहा है । सुरक्षा के मद्देनजर मेरे द्वारा एक वीडियो संदेश भी जारी किया गया है ।
राजेश अग्रवाल
अध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन , जिला गुना ( म.प्र.)
