शिवपुरी : जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ मध्य प्रदेश संघ ने एसपी को पत्रकार पर हुए हमले को लेेकर सोंपा का ज्ञापन।

Goonjta Bharat
0

 


जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ मध्य प्रदेश संघ ने एसपी को पत्रकार पर हुए हमले को लेेकर सोंपा का ज्ञापन।

शिवपुरी: जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ मध्य प्रदेश संघ ने आज शिवपुरी एसपी को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा है।

बता दें की पोहरी में पत्रकार देवी सिंह जादौन पर हुए हमले को लेकर जनरलिस्ट यूनियन आफ मध्य प्रदेश संघ ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में उल्लेख है की पोहरी में दोनों तलवार कांड के आरोपी छम्मो खान, जावेद खान, जमील खान, बंटी खान, शाहबाज खान, आमिर खान, आदिल खान एवं अन्य आरोपियों द्वारा दो युवकों पर तलवार से हमला किया था. इसके बाद पत्रकार ने उस खबर का प्रकाशन किया. जिसके बाद जेल से जमानत पर रिहा होकर आए तलवार कांड के आरोपियों ने पत्रकार पर ऑफिस जाते समय हमला कर दिया. इसके बाद उसे शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया. 

ज्ञापन में मांग है की मामले की निष्पक्ष और तेज जांच हो, पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं, पीड़ित पत्रकार को बेहतर चिकित्सा सुविधा और आर्थिक सहायता दी जाए, मुख्य हमलावरों की सीडीआर की जांच कर उनके कनेक्शन खांगले जाएं, छम्मो एवं जावेद खान द्वारा पोहरी में मादक पदार्थ स्मैक, शराब जैसे काले कारोबार भी किया जा रहे है. उनके खिलाफ रासूका की कार्रवाई की जाए, आरोपियों के अवैध कब्जों को नस्तनाबुद कर समाज में ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई की जाए, प्रदेश में लंबे समय से चल रहे पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग पर विचार कर पत्रकार सुरक्षा एक्ट लागू किया जाए.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)