कोलारस / शिवपुरी : त्योहार से पहले कोलारस में मुर्ग़ों की चोरी।

Goonjta Bharat
0

 


त्योहार से पहले कोलारस में मुर्ग़ों की चोरी।

शिवपुरी। दशहरे के त्योहार से पहले जिले के कोलारस कस्बे में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। सोमवार देर रात कोलारस के जगतपुर चौराहा स्थित मीट मार्केट में अज्ञात चोरों ने मांस बेचने वाली दुकान को निशाना बनाया।

दुकानदार आशिफ शाह ने बताया कि उन्होंने रात में मुर्गों से भरे पिंजरे को स्टॉल के अंदर बंद कर ताला लगा दिया था। सुबह पड़ोसी दुकानदार ने चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर देखा गया तो दुकान से सात मुर्गे और गल्ले में रखे लगभग ढाई हजार रुपये गायब थे।

चोरों ने स्टॉल का दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया, हालांकि ताला तोड़ने की आवाज आसपास किसी ने नहीं सुनी। दुकानदार का आरोप है कि इससे पहले भी उनकी दुकान पर चोरी हो चुकी है।

त्योहार के समय लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से बाजार में असुरक्षा का माहौल है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)