शिवपुरी के आकर्षित ने शतरंज में संभागीय स्तर पर रोशन किया जिले का नाम।

Goonjta Bharat
0

शिवपुरी के आकर्षित शर्मा ने शासकीय खेलों में होने वाली मैच सीरीज में शतरंज में संभागीय स्तर पर जीतकर शिवपुरी का नाम रोशन किया है । तीन दिवसीय शतरंज मैच सीरीज का आयोजन दतिया मे किया गया था जिसमे संभाग स्तर के सभी प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया इस संभागीय स्तर सीरीज को जीतकर आकर्षित शर्मा ने सिल्वर मैडल हासिल किया और राज्य स्तरीय शतरंज मैच सीरीज मे अपनी जगह सुरक्षित की है आपको बता दे कि राज्य स्तरीय शतरंज मैच का आयोजन सीहोर (भोपाल) मे किया जायेगा जिसके लिए आकर्षित शर्मा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं । 

आकर्षित हैप्पीडेज स्कूल का छात्र हैं। जो पिछले लम्बे समय से शतरंज में अपनी प्रतिभा निखारने का काम कर रहे हैं | आकर्षित शिवपुरी के सुप्रसिद्ध डांस टीचर डेविड शर्मा के सुपुत्र हैं। जो अपने पुत्र की सफलता के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं । उनके प्रयासों पर आकर्षित शर्मा हमेशा खरे उतरे हैं और नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा हुनर दिखाते आ रहे हैं । 

शतरंज के साथ-साथ आकर्षित शर्मा चित्रकला और नृत्यकला में भी कौशल दिखाते आ रहे हैं । आपको बता दे पिछले वर्ष भी आकर्षित शर्मा राज्य स्तरीय शतरंज मैच सीरीज मे 3 राउंड तक जीतकर प्रशस्ति पत्र हासिल किया था । 

आकर्षित के पिता डेबिड शर्मा का कहना है उन्हें उम्मीद है कि एक दिन उनका पुत्र नेशनल खेलेगा और जीत के साथ ही माता पिता सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)