लायंस क्लब साउथ ने मनाया इंजीनियर डे, किया सम्मान समारोह का आयोजन।
संस्था के इंजीनियर्स का शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया सम्मान।
शिवपुरी - समाजसेवी संस्था लायंस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ के द्वारा स्थानीय तात्याटोपे पार्क में एकत्रित होकर इंजीनियर्स डे का आयेाजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के इंजीनियर्स साथियों का सम्मान करते हुए इस दिवस की सार्थकता पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लायंस क्लब साथीगण मौजूद रहे।
जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ अध्यक्ष लायन सुनील जैन एवं सचिव विवेक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस देश के विकास में समस्त इंजीनियर्स का बहुत योगदान है और इन्हें स्मरण करने के लिए डिस्ट्रीक्ट के निर्देशन में प्रतिवर्ष मोक्षगुण्डम विश्वैश्वरैया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में इंजीनियर्स दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में संस्था के द्वारा इंजीनियर्स डे के कार्यक्रम संयोजक श्रीमती नीलम-सुनील विसानी एवं श्रीमती डॉली-अर्पित बंसल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर अपना सारगर्भित उद्बोधन दिया गया और इंजीनियरों की महत्वता पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर संस्था के इंजी.पवन जैन एम.सी., इंजी. मुकेश जैन, रीजन चेयरपर्सन पवन जैन (पीएस), इंजी. मुकेश गोयल, महिपाल अरोरा को इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर संस्था के द्वारा माल्यार्पण करते हुए शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम समापन पर संस्था सचिव विवेक अग्रवाल के द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
