शिवपुरी : भौंती कस्बे में बिजली विभाग से परेशान युवक टॉवर पर चढ़ा: 4 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा।

Goonjta Bharat
0


 ​बिजली विभाग से परेशान युवक टॉवर पर चढ़ा: 4 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा।

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के भौंती कस्बे में मंगलवार सुबह बिजली विभाग के एक कथित भ्रष्ट अधिकारी से परेशान होकर एक युवक सब-स्टेशन के टॉवर पर चढ़ गया। पगरा गांव के रहने वाले वीरेंद्र झा ने अधिकारी पर कनेक्शन का लोड बढ़ाने के बदले में बार-बार रिश्वत मांगने का आरोप लगाया, जिससे कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी।

​सुबह करीब 7 बजे वीरेंद्र टॉवर पर चढ़ा और लगभग चार घंटे तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।


पुलिस की मशक्कत से उतरा

​घटना की सूचना मिलते ही भौंती थाना प्रभारी मनोज राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लगातार समझाइश, बातचीत और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाने के बाद सुबह 11 बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

​युवक को थाने ले जाया गया, जहां अधिकारियों ने उसे उसकी शिकायत पर सुनवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद समझा-बुझाकर उसे घर भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)