शिवपुरी :मेडिकल कॉलेज कर्मचारियों की हड़ताल खत्म: विधायक और डीन के आश्वासन पर काम पर लौटे 500 आउटसोर्स कर्मचार।

Goonjta Bharat
0

 मेडिकल कॉलेज कर्मचारियों की हड़ताल खत्म: विधायक और डीन के आश्वासन पर काम पर लौटे 500 आउटसोर्स कर्मचार।

शिवपुरी। शिवपुरी के राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज के करीब 500 आउटसोर्स कर्मचारियों ने गुरुवार को अपनी हड़ताल समाप्त कर दी और तुरंत काम पर लौट आए। ये कर्मचारी दीपावली से पहले वेतन, एरियर और बोनस का भुगतान न होने के कारण बुधवार को हड़ताल पर चले गए थे, जिससे अस्पताल की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई थीं।


विधायक और डीन ने दिया आश्वासन

​गुरुवार को पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह और कॉलेज के डीन डॉ. डी. परमहंस ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों पर बातचीत की। कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया कि उनका रुका हुआ वेतन गुरुवार शाम तक उनके बैंक खातों में जमा कर दिया जाएगा। इसके अलावा, बोनस और एरियर की राशि भी एक-दो दिन के भीतर जारी कर दी जाएगी।


प्रभावित हुई थी अस्पताल व्यवस्था

​इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपनी दो दिवसीय हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया। बुधवार से शुरू हुई हड़ताल के कारण अस्पताल की सफाई व्यवस्था और वार्डों के संचालन पर गहरा असर पड़ा था, जिससे मरीजों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। कर्मचारियों के काम पर वापस लौटने से अब मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं एक बार फिर से सामान्य हो गई हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)