रविवार 12 अक्टूबर 25 को शिवपुरी म प्र में कायस्थों के लिए निरंतर रचनात्मक कार्यों के लिए समर्पित सामाजिक संस्था "कायस्थ समाज एकता समिति शिवपुरी म प्र "का प्रतिभा सम्मान समारोह और नवीन कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय उत्सव वाटिका में सानन्द सम्पन्न हुआ।
बरिष्ठ अभिभाषक महेन्द्र श्रीवास्तव, साहित्यकार गोविंद श्रीवास्तव अनुज, चीफ लीगल एवम डिफेंस काउंसलर आलोक श्रीवास्तव, शिक्षाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, कालेज प्राचार्य पवन श्रीवास्तव, प्रो,गजेंद्र सक्सेना,श्रीवल्लभ श्रीवास्तव, जसपथ श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव (फोरेस्ट) सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस गरिमामयी आयोजन का सफल संचालन नवगीतकार डाक्टर मुकेश अनुरागी तथा कुशल मंच संचालिका कवियित्री हेमलता चौधरी ने किया ।
कायस्थ समाज एकता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव, तथा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती सुभाष श्रीवास्तव ने अपनी समस्त कार्यकारिणी के साथ शपथ ग्रहण किया ।
समिति के प्रमुख स्तंभ सत्येन्द्र श्रीवास्तव, विष्णु श्रीवास्तव विवेक श्रीवास्तव राजू,नीलेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव (बिजरौनी)शैलेश भटनागर आदि के साथ-साथ इस कार्यक्रम मे समाज के सैकडों नर-नारियोंज् तथा बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।
अंत में सबने स्नेह भोज का आनन्द लिया ।




