देश की एकता के प्रतीक हैं लौह पुरुष: करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक।

Goonjta Bharat
0

 


देश की एकता के प्रतीक हैं लौह पुरुष: करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक।

​करैरा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर करैरा विधानसभा कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

​विधायक खटीक ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लौह पुरुष देश की एकता, अखंडता और साहस के प्रतीक थे। उन्होंने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दृढ़ता और दूरदृष्टि से अनेक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत के एकीकरण का महान कार्य किया।


श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शामिल

​इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता वी.के. गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री जयप्रकाश सोनी, धनीराम यादव, दिनारा मंडल अध्यक्ष रिंकू यादव, सिरसौद मंडल अध्यक्ष बृजेश लोधी, करई मंडल अध्यक्ष रामेश्वर रावत, किशन यादव, मनोज झा, सुरेश तिवारी, पवन लोधी सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​वरिष्ठ नेता वी.के. गुप्ता ने भी सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया और कहा कि उनका जीवन हमें देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)