शिवपुरी : अपना घर गौशाला में धूमधाम से मनी गोपाष्टमी।

Goonjta Bharat
0

 

अपना घर गौशाला में धूमधाम से मनी गोपाष्टमी।

​शिवपुरी: प्रभुजी की सेवा के साथ-साथ गौ सेवा में कार्यरत अपना घर आश्रम परिवार द्वारा स्थानीय लुधावली गौशाला परिसर में गोपाष्टमी का महापर्व बड़े उत्साह से मनाया गया। इस पावन अवसर पर विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए।

​आयोजन में कलेक्टर रविन्द्र चौधरी, एसपी अमन सिंह राठौड़, जेलर रमेश चंद आर्य, पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी सहित कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

​गौशाला अध्यक्ष रमेशचंद अग्रवाल और सचिव राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि गौसेवा को बढ़ावा देने के लिए छप्पन भोग दरबार और गौ आहार सामग्री का महा तुलादान मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार आयोजित किया गया। गौसेवकों ने गौ माता की पूजा-आरती की और तुलादान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

​इस दौरान गौसेवा के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन भी हुआ, जहां रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गायों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, अतिथियों और गौसेवकों ने 30 हजार स्क्वायर फीट के नए टीन शेड का भूमिपूजन भी किया। कार्यक्रम का समापन अन्नकूट प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें सभी गौसेवकों ने सपरिवार प्रसाद ग्रहण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)