थर्ड इंटरस्कूल शतरंज प्रतियोगिता 23 नवंबर को।
शिवपुरी शहर में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए आर.के. मेमोरियल चेस अकेडमी शिवपुरी के द्वारा नित नए प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में आगामी 23 नवंबर 2025 को *नारायण ई-टेक्नो स्कूल गुना बाईपास रोड़* पर थर्ड इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन सचिव पवन वशिष्ठ ने बताया कि सुबह 9:30 बजे प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। स्विस लीग आधारित 5 राउंड में खेली जाने वाली प्रतियोगिता का टाइम कंट्रोल 15+10 का होगा। उसमें प्रथम तीन प्रतियोगियों को अलग-अलग कैटेगरी अंडर-19,अंडर-15,अंडर-12,अंडर-9 में गर्ल्स और बॉय में अलग-अलग प्रतियोगियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए जाएंगे। उसके अलावा यंगेस्ट गर्ल्स ,यंगेस्ट बॉय, बेस्ट डिसएबल, बेस्ट स्कूल को भी ट्रॉफी सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे ।
चीफ आर्बिटर राजेश द्विवेदी स्टेट आर्बिटर ग्वालियर और डिप्टी आर्बिटर की भूमिका श्री जितेंद्र धाकड़ निभाएंगे।सभी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र और मेडल वितरित किए जाएंगे।
टूर्नामेंट की अंतिम तिथि 21 नवंबर रखी गई है। और अधिक जानकारी के लिए एकेडमी संचालक महाराणा प्रताप कॉलोनी पर संपर्क कर सकते हैं।
