बदरवास/शिवपुरी : अपहरण एवं बलात्कार के आरोपी को 24 घण्टे में गिरफ्तार कर भेजा जेल ।

Goonjta Bharat
0

 


अपहरण एवं बलात्कार के आरोपी को 24 घण्टे में गिरफ्तार कर भेजा जेल ।

दिनांक 02.11.25 को सूचनाकर्ता कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 298/25 धारा 137(2) बीएनएस का कायम किया गया दौराने विवेचना दिनांक 08.11.2025 को अपता को दस्तयाव कर दिनांक 09.11.25 को अपता के कथन लेखबद्ध किये गये अपहता के कथनो के आधार पर प्रकरण में धारा 87,127(4),115(2),64(2)एम बीएनएस 5(एल)/6 पोक्सो अधिनियम 3(1) डब्लू(आई)3(2)5 एससी एससी एक्ट की इजाफा कर अपह्ता की बाल कल्याण समिति शिवपुरी के समक्ष काउसिंलिंग करायी जाकर अपह्ता को उसके माता पिता को सुपुर्द किया।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौड द्वारा आरोपी की धरपकड करने हेतु निर्देश दिये थे। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी बदरवास निरी. रोहित दुबे द्वारा दिनांक 10.11.25 को थाना बदरवास की पुलिस टीम गठित कर आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र जगदीश धाकड उम्र 19 साल निवासी ग्राम मदनपुर थाना बदरवास को गिरफ्तार कर आरोपी के द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल पेश करने पर समक्ष पंचान जप्त किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने से आरोपी को जेल दाखिल किया गया ।

उपरोक्त प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, सउनि सत्येंद सिंह जादौन उन गोपाल बाबू सउनि किरण सोनी आर दर्शन रावत आर सदन सिंह आर चालक दीनू रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही। 

पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त पुलिस टीम को पुरूष्कृत करने की घोषण की गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)