शिवपुरी : खेड़ापति सरकार चिन्नौदी से 45 किलोमीटर पैदल चलकर कदवाया (ईसागढ़ ) के लिए निकली चुनरी यात्रा।

Goonjta Bharat
0

खेड़ापति सरकार चिन्नौदी से 45 किलोमीटर पैदल चलकर कदवाया (ईसागढ़ ) के लिए निकली चुनरी यात्रा।

शिवपुरी जिला के पिछोर जनपद अंतर्गत आने बाले ग्राम चिन्नौदी की चौदस माता बीजासेन के लिए चुनरी यात्रा डीजे के साथ नाचते - गाते पहुंचने वाली है।

बताया जा रहा है कि गांव का प्रत्येक घर से एक व्यक्ति इस चुनरी यात्रा में शामिल हुआ है।

वहीं इस यात्रा को लेकर धायमहादेव सरकार के महंत श्री 1008श्री आनंदपुरी महाराज ने कहा कि धार्मिक भावनाओं में चिन्नौदी गांव बहुत रुचि रखता है धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों का गाँव चिन्नौदी माना जाता है यहां कोई न कोई धार्मिक आयोजन होता ही रहता है।

इस प्रकार चुनरी यात्रा में बच्चो के साथ नवयुवा बुजुर्ग एवं माताएं बहनें शामिल हुई है।

रामनिवास बघेल चिन्नौदी ने जानकारी देते हुए बताया है कि बीते माह पहले ही चिन्नौदी के हर घर के व्यक्ति  कई तीर्थ स्थलों से यात्रा कर से लौटे थे इस गांव की एक अहम विशेषता है कोई कार्यक्रम बिना किसी भेदभाव समरसता को लेकर किया जाता है।

इस प्रकार सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु चुनरी यात्रा में चलते हुए नजर आए।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)