शिवपुरी के मोगली दल को जिलाधीश ने किया सम्मानित।
राज और अंकिता ने क्विज में तो हर्षित ने संगीत में बढ़ाया शिवपुरी का मान।
सफारी में आयोजित मौखिक प्रश्नोत्तरी में सभी चारों छात्र/ छात्राओं राज, अंकित, हर्षित और जियाना ने पुरस्कार अपने नाम किए।
मध्य प्रदेश शासन द्वारा छात्र छात्राओं में पर्यावरण के प्रति प्रेम और जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष मोगली बाल उत्सव का आयोजन पेंच राष्ट्रीय उद्यान जिला सिवनी में किया जाता है। इस वर्ष भी 27 से 29 अक्टूबर तक पेंच राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें 55 जिलों के 220 मोगली मित्रों एवं 55 महिला शिक्षिकाओं सहित शिक्षा विभाग एवं वन विभाग के सहज कर्ताओं ने भाग लिया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ शहीद स्मारक के बारे में भी सभी ने जाना।
जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि मोगली बाल उत्सव में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती है जिसमें अलग अलग समूहों में कार्य किया जाता है एक दिन नेचर ट्रेल, दूसरे दिन ट्रेजर हंट और एक दिवस में सफारी का आयोजन सुबह की पाली में होता है इसके बाद दोपहर की पाली में पेंटिंग ,न्यूज पेपर मेकिंग , क्विज लिखित, मौखिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी प्रकार पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग की टीम के राज और अंकिता ने 54 जिलों को पछाड़ कर क्विज विनर का खिताब शिवपुरी जिले के नाम किया इस उपलब्धि के लिए जिलाधीश ने सभी मोगली मित्रों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
इस बार जिले के दल ने क्विज मास्टर रिजवाना खान के साथ पेंच में सहभागिता की। मोगली दल इस यात्रा की समस्त व्यवस्थाएं नोडल अधिकारी आर एन कोली एवं मास्टर ट्रेनर ताहिर खान एवं सामान्य शाखा प्रभारी अफजल अहमद सिद्दीकी जी द्वारा की गईं, साथ ही रमसा प्रभारी राजा बाबू आर्य का भी समय समय पर सहयोग प्राप्त हुआ।





