शिवपुरी : हवन और भंडारे के साथ ग्राम भटनावर में चल रही कथा का समापन।

Goonjta Bharat
0

 


हवन और भंडारे के साथ ग्राम भटनावर में चल रही कथा का समापन।

शिवपुरी। ग्राम भटनावर में बाबाजी वाले बगीचे में  चल रही अष्टोत्तर मूल पाठ श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का बुधवार को हवन पूजन और भंडारे के साथ समापन कर दिया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भागवत आचार्य विक्रम महाराज और ओरक्षा से पधारे यज्ञाचार्य शशिकांत मिश्रा व झांसी से आये आचार्य सुदामा मिश्रा ने यज्ञ के साथ हवन संपन्न कराया कहा कि यज्ञ करने या कराने से कई तीर्थ के बराबर फल मिलता है यज्ञ में आहुति किए जाने वाला साकल देवताओं का आहार होता है यज्ञ का धुंआ वायुमंडल को शुद्ध करता है,धुंआ से जहां वातावरण में मौजूद रोगाणुओं का सफाया होता है, वही जीवों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास भी होता है। 

   इस अवसर पर मुख यजमान कल्याण चंद्र शर्मा शीला शर्मा पुरुषोत्तम कुमार शर्मा अशोक शर्मा सहित जोशी परिवार एवं रिश्तेदार व क्षेत्र के लोग मौजूद थे। आयोजक कल्याण सिंह शर्मा एवं संजय शर्मा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)