उर्वरक वितरण में अनियमितता करने पर वि.ख. शिवपुरी में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान को शील्ड करने एवं नोटिस दिया गया।
आज दिनांक 01.11.2025 को शिवपुरी विकासखण्ड में उर्वरक विक्रेता धाकड खाद बीज भंण्डार प्रो. नरेंद्र धाकड के प्रतिष्ठान का उप संचालक कृषि एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वि.ख. शिवपुरी द्वारा किसानों के समक्ष निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उर्वरक स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत न करना, पीओएस मशीन एवं उपलब्ध उर्वरक स्टॉक में भिन्नता, एवं किसानों द्वारा संबंधित विक्रेता का अधिक दर पर उर्वरक विक्रय का वीडियो भी प्रसारित किया गया है ऐसी स्थिती में संबंधित मैसर्स के प्रतिष्ठान को वहां उपस्थित कृषकों के समक्ष पंचनामा बनाकर प्रतिष्ठान को शील्ड किया गया। इसी प्रकार उर्वरक विक्रेता जैन एसोसिएट प्रो. सारांश जैन के प्रतिष्ठान पर उर्वरक रेट लिस्ट चस्पा न होने के कारण संबंधित फर्म को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।
किसानों की सुविधा को दष्टिगत रखते हुए उर्वरक वितरण प्रक्रिया को पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि शासन के नियमानुसार कृषकों को उर्वरक वितरण करें। साथ ही निरीक्षण कार्य सतत रूप से जारी रहेगा। आदेशों का उल्लघंन करने पर उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्यवाही की जावेगी |
