शिवपुरी में पहली बार मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ महारूद्रपूजा एवं सत्संग 16 दिसम्बर को। 1000 साल से भी पुरातन शिवलिंग की होगी पूजा, संकल्प के साथ धर्मप्रेमीजन लेंगें धर्मलाभ।

Goonjta Bharat
0

 शिवपुरी में पहली बार मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ महारूद्रपूजा एवं सत्संग 16 दिसम्बर को।

1000 साल से भी पुरातन शिवलिंग की होगी पूजा, संकल्प के साथ धर्मप्रेमीजन लेंगें धर्मलाभ।

शिवपुरी- प्राचीन सोमनाथ शिवलिंग जो कि 11वीं शताब्दी में महमूद गजनवी के द्वारा नष्ट कर दिया गया था, आक्रमण के बाद, वहां के अग्निहोत्री पुजारियों ने गुप्त रूप से शिवलिंग के खंडित टुकड़ों को बचा लिया और उन्हें छोटे शिवलिंग का आकार दिया और सदियों तक इन टुकड़ों को संरक्षित रखा व पूजा पाठकी और उन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाया। आज वही 1000 वर्ष से भी पुरातन शिविलिंग का भव्य पहली बार द आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के आह्वान पर भगवान शिव की नगरी शिवपुरी में भी आगामी 16 दिसम्बर को मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की भव्य महारूद्रपूजा एवं सत्संग का आयोजन आगामी 16 दिसम्बर को शहर के राज राजेश्वरी मंदिर प्रांगण में सायं 5 बजे से 9 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में संकल्प के साथ धर्मप्रेमीजन जुड़कर धर्मलाभ प्राप्त कर सकेंगें। 

 इस आयोजन को लेकर जानकारी देते हुए द आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े पंकज गर्ग ने बताया कि मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ प्राचीन शिवलिंग के यह टुकड़े वर्ष 2025 में बैंगलुरू में गुरूदेव श्री श्री रविशंकर जी के पास लाए गए जिन्हें 100 साल पूर्व कांचीपुरम के शंकराचार्य जी ने अग्नि होत्री परिवार को निर्देश दिया था कि 100 वर्ष के बाद राम मंदिर बनेगा, उसके बाद आप शिवलिंग को तमिल संत जिनका नाम शंकर के नाम पे होगा उन्हें सौंपना,अब गुरुदेव द्वारा जिन्हें पुन: सोमनाथ में स्थापित करना है, अद्वितीय गुण, चुंबकीय बल के रूप में ऐसा माना जाता है कि प्राचीन शिवलिंग में एक शक्तिशाली चुंबकीय बल था जिसके कारण वह गुरूत्वाकर्षण के बाबजूद भी हवा में तैरता रहता था, ऐसे में भगवान शिव के रूप में विख्यात शिव की नगरी शिवपुरी का यह सौभाग्य है कि 1000 साल से भी पुरातन वह शिवलिंग शिवपुरी की पावन धरा पर पधार रही है जिसमें सभी धर्मप्रेमीजन इस शिवलिंग की पूजा-अर्चना को लेकर रूद्रपूजा एवं सत्संग कार्यक्रम से जुड़क धर्मलाभ प्राप्त कर सकेगी। आगामी 16 दिसम्बर को मॉं राज राजेश्वरी मंदिर पर सायं 5 बजे से 9 बजे तक आयोजित होने वाले इस आयोजन में वैदिक मंत्रोचारण से इस धरा को पवित्र किया जाएगा और मंत्रोच्चारण करते हुए 1000 साल से भी पुराने शिवलिंग की विशेष पूजा अर्चना भी की जाएगी। इसलिए इस विशेष पूजा का लाभ लेने के लिए संकल्प हेतु मो.9425136696, 9425429453 पर संपर्क किया जा सकता है। सभी धर्मप्रेमीजनों से अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह द आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के द्वारा किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)