शिवपुरी : नेशनल लोक अदालत में 1980 मामले निराकृत हुए, 2978 व्यक्ति लाभांवित

Goonjta Bharat
0

 


नेशनल लोक अदालत में 1980 मामले निराकृत हुए, 2978 व्यक्ति लाभांवित

राष्टीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार शनिवार को नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला मुख्यालय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीआर भवन में प्रातः 10ः30 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। 

नेशनल लोक अदालत में जिले की कुल 33 खण्डपीठों का गठन किया गया था। जिनके द्वारा न्यायालयों में लंबित कुल 837 प्रकरणों का निराकरण किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित 1143 कुल प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण कर लंबित प्रकरणों में लगभग 66515476/- राशि के अवार्ड पारित किये गये तथा विभागीय प्रकरणों में लगभग 20583293/- रूपये की वसूली हुयी। इस नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा, चैक बाउंस, शमनीय अपराध, वैवाहिक मामले, विद्युत चोरी के मामलों के साथ-साथ सिविल एवं राजस्व मामले निराकरण हेतु रखे गये थे। नेशनल लोक अदालत में मामलों के निराकरण से पक्षकारों में व्याप्त मतभेद का निराकरण होता है साथ ही पक्षकारों के धन एवं समय दोनों की बचत होती है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)