युग दृष्टा थे अटल बिहारी वाजपेई जी- प्रहलाद भारती।
आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रुप में मनाई। कार्यक्रम भारत सरकार खेल मंत्रालय माय भारत युवा भारत शिवपुरी के जिला युवा अधिकारी कपिल सैन के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पोहरी प्रहलाद भारती द्वारा बताया गया कि अटल बिहारी वाजपेई जी युग दृष्टा थे।
आज भारत विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है उसमें अटल बिहारी जी का महत्व पूर्ण योगदान है। वरिष्ठ अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सतनवाड़ा चंदन सिंह धाकड़ द्वारा बताया कि आज भारत परमाणु ऊर्जा संपन्न देश बना है तो वो अटल जी के साहसिक कदमों के द्वारा बना है। बरिष्ट भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी एक शख्सियत थे कि पक्ष और विपक्ष दोनों दल उनसे समय समय पर मार्गदर्शन लेते थे। दर्शिका पब्लिक स्कूल के प्राचार्य धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि आज का भारत अटल जी के सपनों को साकार करते हुए आगे बढ़े तो अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
अन्य अतिथि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र सेन रामनिवास धाकड़ के अलावा आसपास के ग्रामों के युवाओं युवतीको के द्वारा भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर अर्चना सेन दूसरे स्थान पर शिपा व तीसरे स्थान पर कपिल रहे। जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम अमर युवक मंडल कांकर के सहयोग से सम्पन्न किया गया।





