शिवपुरी : यूआईटी कॉलेज में तुलसी पूजन किया गया।

Goonjta Bharat
0

आज दिनांक 25 दिसंबर को यूआईटी कॉलेज में तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक श्री एस.के. धाकड़ जी को तुलसी का पौधा भेंट किया गया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष आयुष दुबे, अभय उपाध्याय, शुभम धाकड़, दुर्गेश धाकड़, गौरव रावत एवं एबीवीपी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एबीवीपी अध्यक्ष आयुष दुबे ने कहा कि “तुलसी केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन और स्वास्थ्य संरक्षण का भी महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे आयोजनों से छात्रों में संस्कार, संस्कृति एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित होता है।”




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)