शिवपुरी में साप्ताहिक जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार का सफल शुभारंभ।

Goonjta Bharat
0

 


शिवपुरी में साप्ताहिक जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार का सफल शुभारंभ।

​शिवपुरी। जिला प्रशासन और किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में पुरानी अनाज मंडी में साप्ताहिक जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार का सफल शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्षा नेहा यादव ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया, जिसमें पूर्व विधायक प्रहलाद भारती सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

​उप संचालक कृषि पान सिंह करोरिया ने किसानों को इस बाजार के उद्देश्य से अवगत कराया, जो उनके जैविक उत्पादों को बेचने के लिए एक सीधा मंच प्रदान करता है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार भार्गव ने इसके महत्व पर प्रकाश डाला। नरवर के जैविक कृषक हाकिम सिंह कुशवाह और भरत सिंह कुशवाह ने अपने अनुभव साझा किए और इस पहल की सराहना की।

​इस पहले साप्ताहिक हाट बाजार में जिले के 44 किसानों ने अपने जैविक/प्राकृतिक उत्पादों को प्रदर्शित कर आम जनता को बेचा, जिससे उन्हें लगभग 50 हजार रुपये का मुनाफा हुआ। इस पहल से किसानों को उनके उत्पाद के लिए सीधा बाजार मिला और उनकी आय में वृद्धि हुई। साथ ही, आम नागरिकों को शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री उपलब्ध हुई, जिन्होंने बढ़-चढ़कर खरीददारी की। कलेक्टर श्री चौधरी, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी किसानों से जैविक उत्पाद खरीदे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा, सीएमओ इंशाक धाकड सहित कई विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का सक्रिय सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)