शिवपुरी : कीचड़ और गंदगी के बीच से निकली भूतपूर्व सैनिक की अंतिम यात्रा।

Goonjta Bharat
0

 


कीचड़ और गंदगी के बीच से निकली भूतपूर्व सैनिक की अंतिम यात्रा।

शिवपुरी- देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले अर्मी से सेवानिवृृत्त सरमन लाल (दीवान) ग्वाल निवासी वार्ड क्रं.17 लुधावली शिवपुरी का आकस्मिक निधन हो गया। लेकिन जब इस भूतपूर्व सैनिक की अंतिम यात्रा निज निवास लुधावली से ग्वाल समाज के पैतृक मुक्तिधाम की ओर निकली तो यह अंतिम यात्रा भी कीचड़ और गंदगी युक्त माहौल के बीच होकर निकालनी पड़ी। हालात यह है कि यहां वर्षों से यही हालात बने हुए है हालांकि भूतपूर्व सैनिक के निज निवास से लेकर पाताली हनुमान मंदिर तक तो सीसी रोड़ है लेकिन उसके आगे कीचड़ और मलयुक्त माहौल से शव यात्रा को निकालना पड़ा जिससे सभी लोगों में इस गंदगी और माहौल के प्रति रोष व्याप्त रहा। वार्ड पार्षद राजा यादव के द्वारा भी कई बार लिखि व मौखिक रूप से शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन इन शिकायतों के बाद भी हालातों में अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है और भूतपूर्व सैनिक की इस अंतिम यात्रा पर सभी लोग नगर पालिका, जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि को कोसते हुए नजर आए कि नगर के जिम्मेदारों को इन हालातों की सुध लेनी चाहिए। 

इनका कहना है-

 ग्वाल समाज के पैतृक मुक्तिधाम मार्ग में पडऩे वाली गंदगी को लेकर कई बार शिकायतें की है लेकिन हालातों में कोई सुधार नहीं और हालात यह बने कि आज देश की सेवा करने वाले भूतपूर्व सैनिक सरमन लाल दीवान जी की अंतिम यात्रा को भी इस कीचड़ और गंदगी युक्त माहौल से मजबूरीवश निकालनी पड़ी। नगर पालिका और जिला प्रशासन को ध्यानदेकर इस मार्ग को दुरूस्त करते हुए सीसी निर्माण कराए जाने की आवश्यकता है ताकि लोगों को मुक्तिधाम तक आवागमन हेतु उचित मार्ग उपलब्ध हो सके।

राजा यादव

पार्षद, वार्ड क्रं.17,लुधावली, शिवपुरी




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)